सीजीनेट के गुणवा का बताई हो, सीजीनेट में जुड़कर देखो भईया...गीत-
ग्राम पंचायत-चपदा, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गणेश सिंह आयाम एक सीजीनेट गीत सुना रहे हैं :
सीजीनेट के गुणवा का बताई हो, सीजीनेट में जुड़कर देखो भईया-
सीजीनेट हमार गाली गांवन मा घूमे-
शहर सिटी अउ बजारन मा घूमे-
सीजीनेट के असर का बताई हो, सीजीनेट में जुड़कर देखो भईया...
Posted on: Feb 19, 2019. Tags: CG GANESH AYAM ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
गर्भ अवस्था में महिलायें लिपिस्टिक और परफ्यूम का इस्तेमाल न करें...
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बता रहे है कि गर्भ अवस्था में महिलाओ को लिपिस्टिक और परफ्यूम का इस्तेमाल न करें नहीं तो बच्चे की जिन्दगी को खतरा हो सकता है क्योंकि इसमें हानिकारक B.P.S. केमिकल का प्रयोग किया जाता है B.P.S. एक तरह जेन्डर वेडिंग केमिकल है ये माँ के व्यवहार और बच्चे के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है इससे माँ खुद का और बच्चे की जरूरतों का ख्याल नहीं रख पाती है| इसके माँ के गर्भ में पल रहे शिशु के मौत में इजाफा होता है| क्योंकि प्लास्टिक के संपर्क में आने के बाद इन्सान के स्वास्थ के लिए खतरनाक होता है| इसलिए इसे प्रतिबंधित किया गया है| सुनील कुमार@7274026391
Posted on: Feb 19, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पीलिया का घरेलु उपचार
माला धुर्वे, ग्राम-उभेगाँव, जिला-छिंदवाडा, (म.प्र.) से, कनेर के वृक्ष के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दे रही है इसे देहाती भाषा में इंद्राउन भी कहते है, यह पेड़ अधिकांशतः जंगलों में पाया जाता है, इसके फल गोल होते हैं, जो पकने पर लाल रंग के हो जाते हैं इस पेड़ के फलों को हम वर्षा ऋतू में प्राप्त कर सकते हैं अधिकतर ग्रामीण लोग इसको घरों में लगाकर, इस फल को घरों में बांध देते |
पीलिया में प्रयोग करने की विधि-कनेर के फल के दो बीज को आग में भून कर, गाय के घी में लगातार सात दिनों तक प्रयोग करने पर पीलिया रोग में आराम मिलता है |
संपर्क सूत्र@7582859962
Posted on: Feb 19, 2019. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव चिलहारी में मुख्यमंत्री की कल्याणकारी योजना के तहत हो रहे है निर्माण कार्य...
ग्राम पंचायत चिलहारी, तहसील-जैतेहरी, जिला-अनुपपुर, (मध्य प्रदेश) से बाबूलाल सिंह नेटी सीजी नेट स्वर जनपत्रकारिता जनजागृति यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत चिलहारी के सरपंच से बात कर रहे है, सरपंच द्वारा पंचायत में कराए गये विकास कार्यो एवं मध्य प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री की कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दे रहे है जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना, मेड बंधान आदि योजनावो के तहत पंचायत में कार्य कराए गये है, फ़िलहाल प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य गाव में चल रहा है|
Posted on: Feb 19, 2019. Tags: BABULAL SINGH NETI SONG VICTIMS REGISTER
झन रोक तय मोर डगरिया रे कान्हा...भजन -
डिंडौरी मध्यप्रदेश से संतोष कुमार अहिरवार एक भजन सुना रहे हैं :
झन रोक तय मोर डगरिया रे कान्हा – डर लागे मोला भारी अब मोला जान देना रे – कैसे तोला मैं समझावों,का कहिसकों तोला कैसे मै बतावों – मान लेना कहना मोर, ऐ रे कन्हैया पईयां परथों मै तोर – जनम-जनम के मै दुखियारी तोर चरण के दासी – थोड़को तोला लाज न लागे बीच रास्ता मा एगा कन्हैया – झीक झपट के दहिया ला खाथस...
