बेटी छउआ ले केतो नी देबे अओ डेडो नी देबे...गीत

तिगावलडाड टोली, ग्राम पंचायत-मालम, थाना-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से कमला देवी एक गीत सुना रही है, इस के माध्यम से बता रहे है कि हम माता पिता के घर में एक या दो दिन रहते है उसके बाद ससुराल चले जाते है:
बेटी छउआले केतो नी देबे अय्यो डेडो नी देबाये-
एको दिना अय्यो तोर घर-
साल्य-साल्य दुओ दिना आओं-
बेटी छउआले केतो नी देबे अयो डेडो नी देबाये-
एको दिना अय्यो बाबा तोर घर साल्य-साल्य दु दिना अय्यो-
बेटी छउआले केतो नी देबे अय्यो डेडो नी देबाये...

Posted on: Jul 10, 2018. Tags: KAMLA DEVI SONG VICTIMS REGISTER

ग्रामसभा के बिना समुचित विकास संभव नहीं, इसलिए ग्रामसभा को सशक्त करना जरुरी है...

प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से बेंदरा जी ग्रामसभा की जानकारी दे रहे है, जो ग्रामसभा को लेकर पांच साल से काम कर रहे है कह रहे है कि ग्रामसभा एक ग्रामस्तरीय पारंपरिक सवैधानिक एंव आधिकारिक प्रशासनिक इकाई है गाँव के अठारह वर्ष ऊपर के सभी ग्रामसभा के सदस्य होते है| ग्रामसभा महीने में एक बार या दो बार होती है|जरुरत पड़ने पर कभी भी कर सकते है| ग्रामसभा बैगा,मुन्डा,माझी,मासों या गाँव द्वारा चुने गए व्यक्ति की अध्यक्षता में होती है| ग्रामसभा की अध्यक्षता कोई पंचायत मुखिया,कार्य सदस्य या बाहरी व्यक्तियो के द्वारा नहीं होती है|गाँव एंवम लोगो की विकास में ग्रामसभा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है| ग्रामसभा गाँव,टोला सभी के लिए होता है| ग्रामसभा में सामाजिक मुद्दो पर चर्चा होती है|इसलिए ग्रामसभा को सशक्त करना जरुरी है| ग्रामसभा के बिना समुचित विकास संभव नहीं है!सुचारू रूप से चलाने के लिए चार सदस्यों की 9 समितियाँ होती है|

Posted on: Jul 10, 2018. Tags: BHENGRA Ji SONG VICTIMS REGISTER

हायरे हाय दिला में ख़ुशी के फूला...ग्रामसभा पर गीत

ग्राम-तिगावल, पंचायत-मालम, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से प्रभुप्रकाश लकड़ा ग्राम सभा से सम्बंधित एक गीत सुना रहे है:
हायरे हाय दिला में ख़ुशी के फूला-
डारी-डारी घुमा-घुमा बोले रे मैना-
देखो रे ग्राम सभा अभियान आये गेलक-
गांव घर में ग्राम सभा अभियान आये गेलक-
देखो रे ग्राम सभा अभियान आये गेलक-
हायरे हाय दिला में ख़ुशी के फूला...

Posted on: Jul 10, 2018. Tags: PRABHU PRAKASH LAKDA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं, हम सब आधा किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते हैं...

सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-कक्नेसा, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) में है वहां से संती, अन्तो और लीलावती बता रहे है कि उनके मोहल्ले में हैण्डपम्प नही है पानी का बहुत समस्या होती है आधा किलोमीटर दूर कुआँ से पानी लाकर पीते है 10-12 घर की बस्ती हैं उसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिए है तो बोलते है आएगा लेकिन आज तक नहीं आया न कोई सुनवाई हुआ | इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर हेण्डपम्प लगवाने में मदद करें में मदद करें: P.H.E.विभाग्@9826603461. सम्पर्क@6264095487.

Posted on: Jul 09, 2018. Tags: ANTO LILAVATI SANTI SONG VICTIMS REGISTER WATER

हाथी और भालू दोनों में था सच्चा-सच्चा मेल...बाल कविता

ग्राम-धुमाडाड, भगतपारा,जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक बाल कविता सुना रहे हैं:
हाथी और भालू दोनों में था सच्चा-सच्चा मेल-
दोनों मिलकर खेल रहे थे लुका-छिपा का खेल-
हाथी बोला सुन भाई भालू मै छिपने जाता हूँ-
पानी वाले जगह मिलेगा पक्की बताता हूँ...

Posted on: Jul 09, 2018. Tags: POEM RUPLAL SONG VICTIMS REGISTER MARAVI

« View Newer Reports

View Older Reports »