हमारे पारा 10 घर है, पारा में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...
झरीपारा, ग्राम-अवंतिकापुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से नारायण बता रहे है कि उनके मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं है उसके कारण उनको पानी की बहुत समस्या हो रही है | उनके पारा में 8-10 घर की बस्ती है| अभी कुआँ से पानी लाकर पीते है उसके उन्होंने लिए सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं तो बोलते है हैण्डपम्प लग जायेगा लेकिन अभी तक नहीं लगा इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: P.H.E.9589733942, कलेक्टर@9826443377, सचिव@8120982528. सम्पर्क रामकुमार@9171514651.
Posted on: Jul 10, 2018. Tags: NARAYAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER
हमारे मोहल्ले के दोनों हैण्डपम्प 4 माह से खराब है, किलोमीटर दूर से पानी लाकर पी रहे हैं...
ग्राम पंचायत-रिगरा, ब्लाक-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से चन्द्रभान पटेल बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 6-7 के दोनों हैण्डपम्प पिछले 4 महीने से बिगड़े है और पीने का पानी उन्हें 1 किमी दूर से साइकिल में लादकर लाना पड़ता है| उसके लिए उन्होंने P.H.E. विभाग, सरपंच, SDM के पास आवेदन किये कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें:
सचिव@7509950023, सरपंच@9755659224, S.D.M@9425185802.
चंद्रभान पटेल@8878239161.
Posted on: Jul 10, 2018. Tags: CHANDRABHAN PATEL SONG VICTIMS REGISTER WATER
कहे तोसे सजना ये तोहरी सजनिया पग-पग लिये जाओ...भोजपुरी गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक भोजपुरी गीत सुना रहे है:
कहे तोसे सजना ये तोहरी सजनिया पग-पग लिये जाओ-
तोहरी बलइयाँ मगन अपनी धुन में रहे मोरा सैंया पग पग लिये जाओ-
तोहरी बलइयाँ बदरिया सी बरसूँ, घटा बन के छाऊँ जिया तो ये चाहे-
तोहे अंग लगाऊँ लाज निगोड़ी मोरी, रोके है पैंया पग पग लिये जाओ-
तोहरी बलइयाँ मैं जग की कोई, रीत न जानूँ माँग का तोहे-
सिंदूर मानूँ तू ही चूढ़ियाँ मोरी, तू ही कलइयाँ पग पग लिये जाओ-
तोहरी बलइयाँ मोहे लागे प्यारे, सभी रंग तिहारे दुःख-सुख में हर पल-
रहूँ संग तिहारे दरदवा को बाँटे, उमर लरकइयाँ पग पग लिये जाओ...
Posted on: Jul 10, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 100 घर है उसमे एक ही हैण्डपम्प है उससे पुरे गाँव को पानी नहीं मिल पाता है...
भूडूपानी, ग्राम-नीलकंठपुर,पंचायत-गौरगी, पोस्ट-जुझावल, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से झमन सिंह कोर्चो बता रहे है कि उनका गांव चारों और पहाड़ों से घिरा हुआ है वहां आदिवासी लोग रहते है 100 घर का बस्ती है वहां एक ही हैण्डपम्प है उससे भरपूर पानी नही मिल पाता है वार्ड क्रमांक 5 है वहां कभी अधिकारी नही आते है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प बनवाने में मदद करें: सरपंच श्यामलाल पोया@9111234251, सचिव@7697733755, P.H.E.@7697747447, कलेक्टर@9826443377. सम्पर्क झमन सिंह कोर्चो@7049936463.
Posted on: Jul 10, 2018. Tags: JHAMAN SINGH KORCHO SONG VICTIMS REGISTER WATER
हायरे ई मैना मोर पिया भठ्ठी घरे...नागपुरी गीत
ग्राम-नतापोल, पंचायत-कातिन, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से मुन्नी देवी, और चन्द्रा देवी नागपुरी भाषा में एक गीत सुना रही हैं:
हायरे ई मैना मोर पिया भठ्ठी घरे-
महुआ कर झोके गिलो माती ओदर गिलो माती-
मोर पिया भठ्ठी घरे मोर पिया भठ्ठी घरे-
कतना खियालो ओके मति आबे दारु पिके-
कोने बयरी संग बोलत रहे रीझे रंगे मन में सरीखे रहे है-
हायरे ई मैना मोर पिया भठ्ठी घरे...


