Impact : लॉक डाउन में फंसे हम लोगो की समस्या हल हो गयी...

पुलिश हेड क्वाटर, कंडीगई, यूनिवर्सिटी, ताम्ररम, चेन्नई सेन्ट्रल (तमिलनाडु) से संजय कुमार बता रहे हैं वे चेन्नई में लॉक डाउन में फंसे हैं, वे बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं, जो पैसा था उसका उपयोग हो चुका था उन्हें खाने की समस्या हो रही थी, उनके सांथ कई लोग हैं जो अलग अलग जगह से हैं, सभी मजदूरी का काम करते हैं, उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी इसलिये वे मदद करने वाले सभी सीजीनेट श्रोताओं और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर/ संतोष कुमार@8120600165, हीरालाल कश्यप@7879582638.

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: CHENNAI CENTRAL IMPACT STORY SANJAY KUMAR SONG TAMILNADU VICTIMS REGISTER

मत निकल, मत निकल, मत निकल...कविता-

मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार महान कवि डॉ. हरिवंशराय बच्चन की कविता “मत निकल, मत निकल, मत निकल” सुना रहे हैं:
शत्रु ये अदृश्य है, विनाश इसका लक्ष्य है-
कर न भूल, तू जरा भी ना फिसल-
मत निकल, मत निकल, मत निकल-
हिला रखा है विश्व को, रुला रखा है विश्व को-
फूंक कर बढ़ा कदम, जरा संभल-
मत निकल, मत निकल, मत निकल-
उठा जो एक गलत कदम, कितनों का घुटेगा दम-
तेरी जरा सी भूल से, देश जाएगा दहल-
मत निकल, मत निकल, मत निकल-
संतुलित व्यवहार कर, बन्द तू किवाड़ कर-
घर में बैठ, इतना भी तू ना मचल-
मत निकल, मत निकल, मत निकल...

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR POEM SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Bultoo (Bluetooth) Radio on Corona in Bagheli : 16th April 2020...

श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बघेली बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं जगदीश और विवेचना | इस रेडियो कार्यक्रम में आज देश में फैले महामारी के बारे में बताते हुये, जागरूकता संदेस दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज कोरोना महामारी से बचने के लिये क्या करना है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेसो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: BAGHELI BULTOO RADIO JAGDISH YADAV SONG VICTIMS REGISTER VIVESANA

Impact : लॉक डाउन में खाने की समस्या हो रही थी, राशन मिलने से समस्या दूर हुई...

मठपुरैना, रायपुर (छत्तीसगढ़) से अमर मरावी बता रहे हैं कि वे मध्यप्रदेश राज्य के मंडला जिले के जैलवारा गाँव के निवासी हैं वे रायपुर में मजदूरी का काम करते हैं और अभी लॉकडाउन के कारण अपने 7 साथियों के साथ फंसे गये हैं उनका कहना है कि उन्हें खाने की समस्या हो रही थी, कहीं से मदद नहीं मिलने पर उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी, खाना और राशन की व्यवस्था हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9009425223, 9009425223.

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: AMAR MARAVI CG CORONA IMPACT STORY RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo (Bluetooth) Radio on Corona in Hindi : 16th April 2020...

श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं यश और कीर्ति साहू| इस रेडियो कार्यक्रम में आज देश में फैले महामारी के बारे में बताते हुये, जागरूकता संदेस दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज कोरोना महामारी से बचने के लिये क्या करना है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेसो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: BULTOO RADIO CORONA KIRTI SAHU SONG VICTIMS REGISTER YASH

« View Newer Reports

View Older Reports »