रेलगाड़ी करती छुक-छुक-छुक...बाल कविता

ग्राम-कुर्केल, पंचायत-रामपुर, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) सान्या टोप्पो और सलमा कुमारी जो तीसरी और चौथी कक्षा की छात्राएं है वे लोग एक कविता सुना रहे हैं:
रेलगाड़ी करती छुक-छुक-छुक-
लम्बू कहता रुक-रुक-रुक-
डिब्बा कहता घुस-घुस-घुस-
लम्बू चढ़ गया छुक छुक छुक-
इंजान बोला फूक फूक-फूक-फूक-
गाडी चल दी छूक-छूक-छूक-
आगे थी एक भैंस खड़ी-
गाडी से वो नहीं डरी-
गाड़ी रुक गयी छु चल-
भैंस गिर पड़ा धम-धम-
लम्बू था नटखट उतर के-
भागा टिक-टिक-टिक-
आगे जा कर पकड़ा गया-
बिना टिकट के मजा आ गया...

Posted on: Jul 12, 2018. Tags: KAVITA SAANAYA TOPPO SALAMA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

झुला बड़ा आरत तेरे बबुआ रतिया झलन...कजरी लोकगीत

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बिजेश नापित के साथ में भार्गव गौतम एक कजरी लोकगीत सुना रहे है, यह गीत बरसात के मौसम में गाया जाता है:
झुला बड़ा आरत तेरे बबुआ रतिया झलन-
सास ससुर जी चोरी में आऊबे-
हिया में ले समझाऊला झुला बड़ा आरत तेरे बबुआ-
जेठ जी चोरी में आऊबे देवर के मे ले समझाऊला –
देवर के मे ले समझाऊला झुला बड़ा आरत तेरे बबुआ-
झुला बड़ा आरत तेरे बबुआ रतिया झलन...

Posted on: Jul 12, 2018. Tags: BHARGAV GOUTAM LOKGEET SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में दो नदी है पर उन पर पुल नहीं है उसके कारण आने जाने में बहुत दिक्कत होती है...

खोयापारा, ग्राम-रूपपुर, जनपद-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से वैष्णो बता रहे है कि उनके गांव से बाहर जाने पर दो नदियां पड़ती है उनमे एक भी पुल नहीं है, उसके कारण गाँव के लोगो को बहुत परेशानी होती है अगर गाँव में कोई बीमार पड़ जाता है तो खटिया में रखकर नदी पार करना पड़ता है | पुल बन जाता तो हम लोगो आने जाने में सुविधा होती | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके पुल बनवाने में मदद करें : सचिव@9009630583, 8370057831, सरपंच@9794363961, जिला कलेक्टर@9425253580. सम्पर्क@9669877579.

Posted on: Jul 11, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VISHNO

भारत के नौजवान, भारत के नौजवान...संघर्ष गीत

ग्राम-कुरुमगढ़, ब्लॉक-कुरुमगढ़, जिला-गुमला (झारखण्ड) से कृष्णा राम एक संघर्ष गीत सुना रहे है:
भारत के नौजवान, भारत के नौजवान
चलो सीना तान रे चलो सीना तान रे-
चाहे आवे आंधी या तूफान रे-
भारत के नौजवान, भारत के नौजवान...

Posted on: Jul 11, 2018. Tags: KRISHNA RAM SONG VICTIMS REGISTER

निराश्रित हूँ पर, मेरा नाम निराश्रित पेंशन सूची में नहीं जोड़ा है, बोलने पर कोई सुनते नहीं है...

आश्रित ग्राम -झूमर, ग्राम पंचायत-आगरपानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चपरासी बता रहे है कि वे निराश्रित हैं पर उनकों सरकार से मिलने वाला निराश्रित पेंशन नही मिलता है और न ही उनका नाम निराश्रित पेंशन सूची में जोड़ा गया उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को निराश्रित पेंशन सूची में नाम जुडवाने के लिए कई बार बोल चुके है तो बोलते आज जुड़ेगा कल जुड़ेगा लेकिन अभी तक नहीं जुड़ा है और न ही कोई सुनवाई हुई| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर बात कर निराश्रित पेंशन दिलवाने में मदद करें: सचिव@9630649595. सम्पर्क@8224974182.

Posted on: Jul 11, 2018. Tags: CHAPRASI PENSION SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »