तालाब के गहरीकरण के लिए बिधायक हाँ-हाँ बोलते हैं, कोई सुनवाई नहीं होती...
ग्राम-कुम्हारी,ब्लाक-मानपुर,जिला-राजनंदगाँव (छत्तीसगढ़) से भान साहू जी हैं,उनके साथ सम्पतराम नेताम, पाल सिंह जी हैं जो बता रहे हैं कि उनके गाँव में एक तालाब हैं जिस पर पूरे गाँव के लोग आश्रित हैं और अब एक महीने के बाद उसका पानी सुख जायेगा जिससे गाँव के लोगो को और मवेशियों को पानी की बहुत दिक्कत होती हैं | और इनके गाँव में 1 हजार से ज्यादा जनसँख्या हैं तालाब का गहरीकरण करवाने के लिए विधायक और सांसद के पास कई बार शिकायत किये हैं और हाँ हो जायेगा बोलते हैं, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ हैं इसलिए सीजी नेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं. सरपंच@7771817368, ब्लाक C.O@9425228067, धन्यवाद |
Posted on: Feb 11, 2019. Tags: Bhan Sahu SONG VICTIMS REGISTER
विकास के लिया सभी को एक जुट होना पड़ेगा तभी बिकास संभव है...
जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से जय किशोर बोल रहे हैं कि बिहार में जब तक लोग एकजुट नहीं होंगे तब तक बिहार का विकास नहीं होगा सब लोग एकजुट हो तभी विकास सम्भव हो पायेगा सभी को जुड़कर एक दुसरे के साथ ही मिल जुलकर काम करने से किसी भी विकास की किया जा सकता है |
Posted on: Feb 11, 2019. Tags: JAI KISHOR SONG VICTIMS REGISTER
कड़े संघर्ष ने दिलाई सफलता...सफलता लेख
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक संघर्षशील व्यक्ति मोहम्मद दानिश अमर की सफलता के विषय में जानकारी दे रहे हैं ,यह सक्श अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए बिहार से राजधानी के लिए एक सेट कपडे के साथ प्रस्थान किये केवल हिंदी के जानकारी होने बावजूद इन्होने ने थोड़े समय में काफी बड़ी सफलता हाशिल की एक बीमा कम्पनी अपैक्स से लेकर बड़ी कम्पनी न्यूयार्क लाइफ जैसी कम्पनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत रहे लेकिन कुछ घटना के कारण इन्होने नौकरी छोड़कर खुद का व्यवसाय शुरू करने की कोशिस की और उसमें सफल रहे इनका व्यवसाय प्रिंटिंग पैकेजिंग डोर ग्राफिक डिजाइन है जो आज सभी युवाओं के लिए एक मिशाल है जो अपने व्यवसाय के साथ- साथ ग्राहकों को खुश रखते हैं इसलिए आज के युवा अपनी इच्छानुसार रोजगार चुनकर एक शिखर तक पहुच सकते हैं| सुनील कुमार@9308571702.
Posted on: Feb 11, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: उल्टी दस्त का जड़ी बूटियों से घरेलु उपचार...
ग्राम पंचायत- कुमली,ब्लाक- मवई,जिला-मंडला (म.प्र.) के साथी मिठनलाल यादव जी हैं जो की आज गर्मी के दिनों में जो उल्टी दस्त होता है उसे कैसे ठीक किया जा सकता है इसके बारे में बता रहे हैं इसके लिए 10 ग्राम मैदा छाली,10 ग्राम परसा छाली,10 ग्राम पकरी छाली,इसको मिलाकर 30 ग्राम बनाये,और इसे 100 ग्राम पानी में घोल बनाकर उपयोग करने से दस्त उल्टी ठीक हो जाता है अधिक जानकारी के लिए फ़ोन करें- मिट्ठन लाला@7828287936
Posted on: Feb 11, 2019. Tags: Mitthanlal Yadav SONG VICTIMS REGISTER
अराजक तत्वों द्वारा आग लगाये जाने की शिकायत की, कोई सुनवाई नहीं की जा रही...
राजेंद्र गुप्ता,ग्राम-कुधरीपारा,जिला-रायगढ़,छत्तीसगढ़ से समस्या बता रहे हैं कि यहाँ पर अराजक तत्वों द्वारा खतों में आग लगायी जा रही है जिसके चलते खेतों मेंलगा चारा नष्ट हो रहा है जिसके चलते मवेशियों के लिए चारा नहीं मिल पा रहा है इसकी शिकायत भी कि गयी लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं कि गयी है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से से मदद की अपील कर रहे हैं तहसीलदार@9424189685
