अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार...गीत-
खैरागढ़ (छत्तीसगढ़) से जया
अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार-
इँदिरावती हा पखारय तोर पईयां-
महूं पांवे परंव तोर भुँइया-
जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया-
सोहय बिंदिया सहीं, घाट डोंगरी पहार-
चंदा सुरूज बनय तोर नैना-
सोनहा धाने के अंग, लुगरा हरियर हे रंग-
तोर बोली हावय सुग्घर मैना-
अंचरा तोर डोलावय पुरवईया-
महूं पांवे परंव तोर भुँइया-
जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया...
Posted on: Jan 08, 2020. Tags: CG JAYA MUNDE KHAIRAGARH SONG VICTIMS REGISTER
ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा...गीत-
ग्राम-कोड़, पोस्ट-धनरा, थाना-दिनारा, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमार पारस एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा-
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा-
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गवाये-
कुछ याद उन्हें भी कर लो कुछ याद उन्हें भी कर लो-
जो लौट के घर ना आये जो लौट के घर ना आये-
ऐ मेरे वतन के लोगों ज़रा आँख में भर लो पानी-
जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो क़ुरबानी...
Posted on: Jan 08, 2020. Tags: AKHILESH KUMAR PARAS MP SONG VICTIMS REGISTER
15 साल से गांव में रह रहे हैं लेकिन जमीन का पट्टा नहीं है...
ग्राम-बनडारिगूडेम, पंचायत-पेदरायगूडेम, तहसील-कुकुनूर, जिला-पश्चिम गोदावरी (आन्ध्र प्रदेश) से मडकं मुकेश बता रहे हैं कि वे लोग छत्तीसगढ से आये हैं और 15 साल से गाँव में 50 परिवार निवास कर रहे हैं वहां आज तक गांव में आने-जाने के लिये रोड नहीं है बारिश के समय में बहुत दिक्कत होती है इस समस्या के लिय वे अधिकारियों के पास आवेदन करते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : PO@9490957004. संपर्क नंबर@6300216201.
Posted on: Jan 08, 2020. Tags: ANDHRA PRADESH PODIYAM NARENDRA PROBLEM
Impact : शौचालय की समस्या हल हो गयी सभी धन्यवाद...
ग्राम-तीरई टोला, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अमितलाल जायसवाल बता रहे हैं, उनकी शौचालय की समस्या थी जिसे उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था जिसके बाद उनकी समस्या का निरकरण हो गया है इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@6261218668.
Posted on: Jan 08, 2020. Tags: AMITLAL JAYASWAL ANUPPUR IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER
अभिलाषा है अभिलाषा है...गीत-
अभिलाषा विद्यालय राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गंधर्व जो एक नेत्रहीन विद्यालय के शिक्षक है एक गीत सुना रहे हैं :
अभिलाषा है अभिलाषा है सबके सुख की अभिलाषा-
अभिलाषा है संग रहने की, मिल जुलकर सुख दुःख सहने की-
कुछ सुनने की कुछ कहने की-
अभिलाषा है अभिलाषा है हमें प्रेम की भाषा पढ़ने की-
हमें नील गगन पर चढने की-
नूतन इतिहास को गढ़ने की अभिलाषा है अभिलाषा है...
