रामपुर किना-किना रे हायरे गेंदा बाहा बगीचा...सादरी गीत

ग्राम पंचायत-रामपुर, तहसील-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से कृष्णा खलखो एक सादरी गीत सुना रही है:
रामपुर किना-किना रे हायरे गेंदा बाहा बगीचा-
गोटा रामपुर उठा बाय जागा बाय-
चैनपुर किना-किना रे हरियर गेंदा बाहा बगीचा-
गोटा रामपुर उठा बाय जागा बाय-
गोटा दिसम उठुम ताम सोहम तान-
रामपुर किना-किना रे हरियर गेंदा बाहा बगीचा...

Posted on: Jul 12, 2018. Tags: KRISHNA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में 8 घर है, एक भी हैण्डपम्प नहीं है, हम लोग झिरिया का गन्दा पानी पी रहे हैं...

स्कूलपारा, ग्राम-भंगीटोला, पंचायत-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से गर्जन, गौतर बता रहे है कि 8 घर की बस्ती है| वे लोग 2 किलोमीटर दूर झिरिया से पानी लाकर पीते है. इसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास भी बोले तो हाँ बोलते है लेकिन कोई ध्यान नहीं देते है तो उनका अनुरोध है कि उनके पारा में एक हैण्डपम्प का खनन कर देते तो पानी की सुविधा हो जाती | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: सरपंच@8085079476, P.H.E@9873883154. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@7470928607.

Posted on: Jul 12, 2018. Tags: GARJN GAUTAR SONG VICTIMS REGISTER WATER

बात करोगे सच्ची-सच्ची हरिशचंद्र बन जाओगे...गीत

ग्राम-पंचायत-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुकुंदलाल जयसवाल एक प्रेम भक्ति गीत सुना रहे है:
बात करोगे सच्ची-सच्ची हरिशचंद्र बन जाओगे-
प्रेम करोगे भाई से तो राम लक्ष्मण बन जाओगे-
बात करोगे सच्ची-सच्ची हरिशचंद्र बन जाओगे-
प्रेम करोगे भाई से तो राम लक्ष्मण बन जाओगे-
आज्ञा मानो जो मातृ पिता की बालक ध्रुव बन जाओगे-
दुष्टो का सामना करो तो माँ दुर्गा बन जाओगे...

Posted on: Jul 12, 2018. Tags: MUKUNDLAL JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण में ठेकेदार द्वारा मनमानी की जा रही है...

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे है कि उनके गांव में प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया, जिसमे किसी भी जगह नाले को चौड़ा नही किया गया है, और जिस जगह पर नया पुल लगाया गया है उसमे मिट्टी के बहाव के रोकने के लिए कुछ नही डाला गया है, इस बात की जानकारी ठेकेदार को दिया गया लेकिन वे अपनी मनमानी करते हैं इसलिए सांथी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मदद करे : ठेकेदार@9893836079, SDM@7587202092.संपर्क@9575248234.

Posted on: Jul 12, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM ROAD SONG VICTIMS REGISTER

बेटी हूँ मैं बेटी, मैं तारा बनूँगी...बेटियों पर गीत

ग्राम-कंकोल , प्रखंड-चैनपुर, जिला गुमला (झारखण्ड) से ज्योति लकड़ा और अल्का सुचिता खलखो बेटियों पर आधारित एक गीत सुना रहे है:
बेटी हूँ मैं बेटी मैं तारा बनूँगी-
तारा बनूगी मैं सहारा बनूँगी-
गगन में चमके चंदा मैं धरती पे चमकुंगी-
धरती पे चमकुंगी मैं उजाला लाऊंगी-
पढूंगी लिखूंगी मैं मेहनत भी करुँगी-
अपने पाँव चलकर दुनिया को देखूंगी-
दुनिया को देखूंगी मैं दुनिया को समझूंगी-
बेटी हूँ मैं बेटी मैं तारा बनूँगी...

Posted on: Jul 12, 2018. Tags: ALKA SUCHITA KHALKHO JYOTI LAKDA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »