नगर निकाय चुनाव नजदीक महिला प्रत्याशी गुडिया देवी से खास बातचीत
सुनील कुमार, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से यात्रा के दौरान ,जिले में हो रहे चुनाव् में उतरी महिला प्रत्याशी गुडिया देवी से खास बातचीत-
जिला-मुजफ्फरपुर के नगर निगम के वार्ड क्रमांक- 42 में लगातार तीन वर्षों से सरकार महिला सीट ही दे रही है जिससे यह पता चलता है कि राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाओं की अच्छी भागीदारी हो रही है जिसके तहत इस वर्ष महिला प्रत्याशी गुडिया देवी मैदान है | वो कह रही हैं की जो भी निचले वर्ग के लोग हैं हम उनके साथ काम करना चाहते हैं उनकी समस्याएं जैसे राशन कार्ड ,पेंशन आदि में उनकी सेवा करना चाहते हैं जो भी कमियां हैं उनको पूरा करने की बात कह रही है साथी उन्हें शुभकामनाए दे रहे हैं | सुनील कुमार@9308571702
Posted on: Feb 22, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आजादी की खुली हवा में निकले सीना तान के...गीत-
ग्राम पंचायत-बदमी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अस्मिता कुमारी देवांगन और प्रतिमा देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
आजादी की खुली हवा में निकले सीना तान के-
हम बच्चे हिंदुस्तान के, हम बच्चे हिंदुस्तान के-
हम इस मिट्टी के अंकुर हैं-
उसकी शान निराली है-
उसके खेत में सोना है, बागो में हरियाली है-
धन दौलत से ज्यादा ऊँचे रिश्ते, माँ, संतान...
Posted on: Feb 22, 2019. Tags: CG ODGI PRATIMA DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : दमारोग का घरेलू उपचार
ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम आज दमारोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं कि जो साथी दमारोग से पीड़ित हैं वो सफ़ेद अकौआ जो झाड़ीदार पेड़ होता है उसके फूलों को तोड़कर तवे में भून ले तथा चने को भूनकर दोनों को पीस लें व इस पेस्ट में गुड तथा 50 ग्राम कालीमिर्च पीसकर मिला दें इसके बाद 5-5 इंच की दो शतावरी की जड़ें पीस कर मिला ले और इस पेस्ट की गोलियां बनाले सुबह खाली पेट दो-दो गोली सात दिनों तक खाएं, दमा में आराम मिलेगा |
Posted on: Feb 22, 2019. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
वे लतीफों पर हँसेंगे, व्यंग्य मत करना...रचना
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, (बिहार) से सुनील कुमार, गीरीश पंकज की रचना को सुना रहे है :
वे लतीफों पर हँसेंगे, व्यंग्य मत करना-
आप सम्मानित रहेंगे, व्यंग्य मत करना-
ये सियासी और खा-पी कर अघाए लोग-
चुटकुले इनको पचेंगे, व्यंग्य मत करना-
अब यहाँ हर सिम्त झूठे लोग हिट होंगे-
आप जाने क्या कहेंगे, व्यंग्य मत करना-
किसको लगती है भला कड़वी दवा अच्छी-
लोग बस मीठा चखेंगे, व्यंग्य मत करना-
कान लोगों के यहाँ अब सच नहीं सुनते-
आप पर पत्थर चलेंगे, व्यंग्य मत करना...
Posted on: Feb 22, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : शिशु को स्तनपान कराने का सही तरीका
ग्राम-उभेगाँव, जिला-छिन्दवाडा, (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे से महिलाओं के स्तनपान करने का सही तरीका बता रही है ,माँ को नवजात शिशु को जन्म के समय होने वालेप्रथम स्तन स्त्राव को तुरंत पिलाना चाहिए जिससे शिशु के बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढती है, अधिकांशतः माँ के स्तनपान कराने से शिशु को कोई बीमारी नहीं होती है ,हल्का-फुल्का बुखार होने पर शिशु को दूध पिलाना नहीं बंद करना चाहिए, स्तन में खुजली या अन्य कोई समस्या होने पर अनुचित दवाओं का प्रयोग न करें, चिकित्सीय-परामर्श के बाद जब तक दवा ले रही हैं तब तक शिशु को स्तनपान न कराएं ,जब तक स्तनपान कराती हैं तब तक चुस्त ब्रा या ब्लाउज का प्रयोग न करें, गर्मियों के मौसम में स्तन के अग्र भाग को पानी से धोएं तथा शिशु का मुहं धोये और फिर स्तन पान कराएं ,स्तन-पान करते समय शिशु को हसाना नहीं चाहिए नहीं तो बच्चे के फंदा लग सकता है |

