छोटेकन रहो तोरे गोदी खेलों नारे दादा...बेटा बेटी गीत-
ग्राम-बरपटीया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक गीत के माध्यम से बेटा और बेटी के बीच अंतर को बता रहे हैं :
छोटेकन रहो तोरे गोदी खेलों नारे दादा-
बड़े होके बैरी भयों तोर-
हो नारे भईया बड़े होके बैरी भयों तोर-
तोरे अंगनवा में खेलों अउ कूदों नारे दादा-
पढ़े लिखें भयों हुसियार, हा नारे दादा-
मोला तै भेजे परदेश...
Posted on: Jun 11, 2018. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : गैस या अपच का घरेलू उपचार -
ग्राम-मोहली, विकासखंड-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी. गांधी गैस या अपच का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिसको इस तरह की समस्या हो वे दही, मठा या छाछ में 200 ग्राम भुना हुआ जीरा, आधा ग्राम पीसी काली मिर्च, आधी ग्राम सेंधा नमक इन सब को मठा में मिलाकर लस्सी जैसे बनाकर सुरक्षित ठंडे स्थान में रख लें, और एक गिलास खाने बाद सेवन करें. इससे गैस अपच को ठीक करने में लाभ मिल सकता है, गर्मी के दिनों में ये ज्यादा लाभदायक होता है, खाने में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई,का सेवन कम करें, नशा का सेवन ना करें संतुलित भोजन लें :
वैद्य एच. डी. गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 11, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
हम लोगों ने रोजगार गारंटी में 3 साल पहले काम किया, मजदूरी भुगतान अब तक नहीं हुआ...
ग्राम पंचायत-मेंडारी, जनपद पंचायत-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश नेटी बता रहे है, उन जैसे काफी लोगों ने रोजगार गारंटी में 11 दिन काम किया था, जिसका पैसा 3 साल से नही मिला है, इसके लिए पंचायत में आवेदन किया, अधिकारी खाते में पैसा आ गया है बोलकर लोगो को गुमराह करते हैं इसलिए वे सीजीनेट के संथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : CEO@9009630583, सरपंच@8435062381,सचिव@9977152848.
संपर्क नंबर 9111600884, 9174044413.
Posted on: Jun 11, 2018. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER
जहां होवथे शिव जी के पूजा रे यही है सरगुजा...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोटया, थाना, तहसील-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव एक गीत सुना रहे हैं :
जहां होवथे शिव जी के पूजा रे यही है सरगुजा-
यही है सरगुजा, यही है सरगुजा-
घर के गरीबी हर मारथे जान ओला देखे बर आवे भगवान-
सबो संगी संगवारी गरीबी मा सबो पठाते बान-
काला बताओं संगी दुनिया के हाल ओ-
सब जनता मन होगे परेशान ओ...
Posted on: Jun 11, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासी युवा छात्र संघटन युवाओं को संविधान और संस्कृति का प्रशिक्षण देना चाहता है...
जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से अनमोल मंडावी आदिवासी युवा छात्र संघटन के अध्यक्ष बता रहे है कि कुछ समय से कुछ विघटनकारी तत्वों की वजह से हमारा जो सवैंधानिक अधिकार है वो उनसे छीन लिया जा रहा था और हमारी जो परम्परा है जो दूसरे धर्म के संपर्क में आ जाने ये खतम हो जा रहा था | तो उन्होंने सोचा कि ये युवा पीढी जो आज के डेट में बहुत ज्यादा पढ़े लिखे है ऐसे लोगो को उनके साथ लेकर उनको सवैंधानिक रूप से प्रशिक्षणों के माध्यम से सशक्त करके उच्च क्लास का लीडर बनाया जाये जो गाँव-गाँव में जाकर सवैंधानिक अधिकारों और हमारी जो संस्कृति है उनके संरक्षण के लिए गाँव के लोगो को प्रेरित करें. उत्तम अटाला@9404984750.

