स्वास्थ्य स्वर : सामान्य बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं...

ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बाजार चारभाठा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कनक राम कौशिक बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, मौसम में बदलाव के कारण अक्‍सर हो जाता है। सामान्‍य बुखार में ठंड लगना, कंपकपी, छींके आना और कभी-कभी खांसी भी हो जाती है। साथ ही बुखार उतरने पर बहुत सारा पसीना आने लगता है। बुखार के घरेलु उपचार इस प्रकार से करे : – 6 ग्राम अजवाइन, 3 ग्राम गिलोय को रात में भिगो के रखे सुबह इन दोनों को मसल कर उसके बाद छान ले और स्वाद अनुसार सेंधा नमक मिलाकर पिए इस तरह 3 से 7 दिनों तक लगातार करने से लाभ मिलता है. कनक राम कौशिक@9179998149.

Posted on: Oct 12, 2019. Tags: HAELTH KANAKRAM KAUSHIK KABIRDHAM CG SONG VICTIMS REGISTER

गीत : होसना होसना जय-जय हा ले या...

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही है:
होसना होसना जय-जय हा ले या-
येसु मसी के सेवा कोन-
आदर्श और महिना सारे येसु हो-
येसु मसी सेवा कोन-
चंगई पिने वाला येसु-
हे जय-जय हेले लू यु-
होसना होसना जय-जय हा ले या-
येसु मसी के सेवा कोन-
आदर्श और महिना सारे येसु-
हो येसु मसी के सेवा कोन-
शान्ति देने वाला येसु-
हे जय-जय हेले लू यु-
होसना होसना जय-जय हा ले या-
येसु मसी के सेवा कोन...

Posted on: Oct 12, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER

मनरेगा के तहद कार्य किये थे, मजदूरी भुगतान नहीं हुआ...कृपया मदद करें-

ग्राम-डूढहाडोंगरी, पंचायत-बिझराकछार, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से लम्तु राम, जेठू राम, बुधवरिन, अगनिबाई बता रहे हैं कि महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत करीब 40 से 70 दिन काम किये जिसका मजदूरी भुगतान अभी तक नहीं हुआ है, बताया जा रहा है इस योजना में गाँव के 70% लोग काम किये थे, ग्राम पंचायत में कई बार शिकायत किये परन्तु अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं किये इसलिये वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने के अपील कर रहे है : विधायक@9425530764, टंडन (अनुविभागी)@9179631082, सचिव@8717810426, वर्षा जनपत@9977532605. संपर्क नंबर@9098794688.

Posted on: Oct 11, 2019. Tags: CG DUJRAM GOND MUNGELI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : हाजमा या पाचन को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बजार चारभाठा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कनकराम कौशिक हाजमा ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिसको हाजमा या पाचन संबंधी समस्या हो वे सोंठ 2 तोला और अजवाइन 2 तोला लें| दोनों को रात के समय नींबू के रस में भिगों के रखे और सुबह छायादार जगह में सुखा दें, सूखने बाद पीसकर चूर्ण बना लें, उसके बाद स्वाद अनुसार सेंधा नमक मिलाकर आधा-आधा चम्मच चूर्ण दिन में दो बार सेवन करें, लाभ हो सकता है, भोजन में खटाई, मिर्च, मसाला का सेवन न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9179998149.

Posted on: Oct 10, 2019. Tags: CG HAELTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय गीत : दुनिया कर शुरू से कभू हमके बना लक...

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो क्षेत्रीय बोली में एक गीत सुना रही है :
दुनिया कर शुरू से कभू हमके बना लक-
चिरई-चिर गुण के सब कुछ के एसो गगन में सजा ला-
दिन रात बना लक चाँद तारक बना लक-
पर हम के ख़ास, बना लक-
पापी नम वाईक, जैसे तैना डराबे-
तुही नम वाईक, कैके तैना घबराबे-
एसो के नाचेर में, सबे बाला ख़ास हे के-
ओकर में के जइबे तो सबसे अच्छा ही के-
दिन रात बना लक चाँद तारक बना लक-
पर हम के ख़ास, बना लक...

Posted on: Oct 09, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »