केरा बारी मा आबे मझानिया के बेरा...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-कोटया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
केरा बारी मा आबे मझानिया के बेरा-
मोर केरा पान केरा बारी मा-
दगा झन देबे आहुंच कहिके-
मोर माया ला तैहां पहुंच कहिके-
गये बाजरे पिसाये शक्कर-
तोर कारण मै आये हों लगाये चक्कर-
केरा बारी मा आबे मझानिया के बेरा...
Posted on: Dec 15, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
काबर छोड़ें माया डाल के करेला पान...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-कोटया, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
काबर छोड़े माया डाल के करेला पान-
नवा सड़क में रेंगे ला कुकरा कागा-
तोरे नाव ला छिपा के लेहे के लुगरा कागा-
काबर छोड़ें माया डाल के करेला पान...
Posted on: Dec 15, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
कई बार राशन कार्ड के लिये आवेदन दे चुके है लेकिन काम नहीं होता-
ग्राम-पुसगाँव, पचांयत-पालकी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रन्नो बता रही हैं उनका राशनकार्ड नहीं बना है जिससे सराकरी योजनओं का लाभ नहीं मिलता है, राशन नहीं मिलता है, दिक्कतों का सामना करना पड़ता है | कार्ड बनवाने के लिये आवेदन पत्र कार्यालय में दिये हैं लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9406350230. सचिव@9424140996. CEO@9422505669. (संपर्क नंबर) जयमती@7648022379.
Posted on: Dec 15, 2019. Tags: CG NARAYNPUR PROBLEM SONG SUKHDAI ATRAM VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप में पाइप लग जाने से पानी की समस्या हल हो गयी-
सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 11 ग्राम पंचायत कोटया के मानपुर गांव में हैण्डपंप खराब था, जिसे बनवाने के लिये आवेदन देने पर कर्मचारी सुधार कर चले जाते थे, लेकिन उससे पानी नहीं निकलता था जिससे पानी की समस्या बनी रहती थी, तब निवासी जैमती लाकड़ा ने समस्या को फरवरी माह 2018 को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया जिसके बाद हैण्डपंप में पाइप लगा दिया गया, जिससे पानी की समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सभी मदद करने वाले साथियों और अधिकारियों को धनयवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@6268237415.
Posted on: Dec 14, 2019. Tags: CG IMPACT STORY ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact : नया राशन कार्ड बन गया और राशन मिलने लगा है-
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्याम दास बता रहे हैं उन्हें दो माह से राशन नहीं मिल रहा था तो उन्होने गांव के सरपंच के पास समस्या को बताया, लेकिन कोई काम नहीं हुआ, तब सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया, जिसके बाद नया राशन कार्ड बन गया है और राशन मिलने लगा है इसलिये वे मदद करने वाले सभी सीजीनेट साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@6262119523.
