हमारे गांव में पुलिया की बहुत समस्या है, बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे है-

ग्राम पंचायत-गर्दा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामू पोयाम बता रहे हैं उनके गांव पुलिया की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का हल करने में मदद करें: संपर्क नंबर@8305864993, सरपंच@9131604165,

Posted on: Feb 09, 2022. Tags: BASTAR CG DAM LOHANDIGUDA PROBLEM

Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप बन गया है...

ग्राम-ढोकरी चूहा, पंचायत-केलाऊर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मासु बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की समस्या था| और एक किलोमीटर दूर ढोकरी चूहा (नाला) से पानी लाकर पीते थे| उनके गाँव में 2-3 हैण्डपम्प है लेकिन उनमे भी लाल और गन्दा पानी निकलता है पीने योग्य पानी नहीं था | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की |संपर्क नम्बर@8815791630.

Posted on: Feb 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA IMPACT

नरेगा में काम किए 5 साल हुए अब तक पैसा नहीं मिला,

ग्राम पंचायत कटेनार मुंडरापारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारु मंडावी बात कर रहे हैं | इनके गाँव में सड़क के लिए इन्होंने मिट्टी व मुरुम भरने का का काम किये थे| इन्होंने 10 दिन मुरुम डालने का काम किया था, इसका पैसा लगभग 25 हजार रुपये होते हैं| इस बात को 5 साल हो गए हैं और अब तक नहीं मिला है| सरपंच से बात करने पर मिल जाएगा कहकर टाल रहे है| मिट्टी व मुरुम बिछाने का कार्य मामड़ पाल से मुसागूड़ा तक हुआ है, व इसका भुगतान आबी तक नहीं किया गया है|इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से बकाया राशि की भुगतान में मदद के लिए अपील कर रहे हैं| कृपया दिए नंबरों पर बात कर मदद करें| संपर्क नंबर सरपंच @9399311762, सचिव @9479278597, सीईओ दरभा @9406166884.

Posted on: Feb 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA NAREGA PAYMENT PROBLEM

सीसी रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-चितापुर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शांति नाग बता रही हैं उनके गांव में कच्ची रोड है| बारिश के समय में कीचड़ हो जाता है, लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| गाड़ी मोटर नहीं चल पाती है, चितापूर से लेकर बुड़गिभाटा तक सड़क नहीं बना है| नहीं बना है, इसके लिए उन्होंने सरपंच-सचिव से बात किये हैं परन्तु कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिए उन्होंने सीजीनेट में शिकायत दर्ज किये हैं कि दिए नंबरों पर बात कर के उनके गाँव सीसी रोड बनाने में मदद करें| संपर्क नंबर@6267742463, सचिव@8319348571,
सरपंच@6261508211.

Posted on: Feb 09, 2022. Tags: BASTAR CC ROAD CG DARBHA PROBLEM

गांव में रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम-नाकापारा, पंचायत-कामानार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दशरत बघेल जी बता रहे हैं कि इनके गाँव में सड़क नहीं बना है| इस वार्ड में 24 घर है और धुर्वा आदिवासी लोग रह रहे हैं| तीन साल पहले सरपंच के पास आवेदन पत्र दे दिए थे पर अभी तक कुछ भी काम नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें|सचिव@9406400446, CEO@9406166884, संपर्क@9407631926.

Posted on: Feb 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »