हाय रे हाय रे बहेरा दाना यार...करमा गीत
ग्राम-डाहीबहरा, विकासखंड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से अमृतबाई एक करमा गीत सुना रही हैं :
हाय रे हाय रे बहेरा दाना यार-
फोड के तै देख ले बरोबर माया रे-
सबके नीता लागी लबेदा-
मोर नीता तलवार हाय रे मोर नीता तलवार-
सबके हावे दाई भाई मोर
नइया परिवार मोला निकलन दे परदेश...
Posted on: Jun 20, 2017. Tags: GANESH SINGH AYAAM SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर: मवेशी के चोट लगने का उपचार...
सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-जिल्दा, ब्लाक-पेंड्रा जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां यात्रा के साथी बाबूलाल नेटी की मुलाक़ात एक बुजुर्ग बुधराम सिंह से से हुई है जो यह दावा कर रहे हैं कि जब किसान के मवेशी को चोट लगती है तो लोग बहुत सारा खर्च करते हैं पर उसका एक घरेलू और सरल उपाय है. वे दावा करते हैं कि जब भी किसी मवेशी को चोट लग जाए तब रविवार के दिन उसे सेमी की ढाई पत्तियों खिला देने से उसका चोट सही हो जाती है ध्यान रखें कि पत्तों में कीड़े न लगे हुए हों. इस उपचार से घाव में कीड़े नहीं पड़ते और इससे मवेशी के नुक्सान होने से बच जाते हैं, अधिक जानकारी के लिए आप बुधुराम वैद्य से@8126488837 पर संपर्क करें |
Posted on: Jun 20, 2017. Tags: BUDHURAM SINGH SONG VICTIMS REGISTER
छेरी बैला जंगल में चराई हमन...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं :
छेरी बैला जंगल में चराई हमन-
धर लेथन खाना पीना शाम के घर आई-
दिन भर गुमत रहती छेरिया घोड़ा भाई-
आइके घर ला हमन खाना ला खाई-
छेरी बैला भाई जंगल में चराई...
Posted on: Jun 20, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
ये धरती के नाम गोंडवाना...गोंडवाना गीत
ग्राम-जुझावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर पावले एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
सदा सेवा सुमिरन कर सदा शक्ति धरे ध्यान-
तेहि के कारण सफल सु सिद्ध करे बड़ा पेढ़ – गोंडवाना-गोंडवाना-गोंडवाना
ये धरती के नाम गोंडवाना,ये भुइया के नाम गोंडवाना-
माटी मा उपजथे खावथे दाना-
माटी के हडिया बनावथे खाना-
माटी के सुन्दर चोला माटी मा मिलाना रे...
Posted on: Jun 19, 2017. Tags: SONG SUKHSAGRA SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
गाँव के अधिकारी ने मेरा एक साल पुराना रोज़गार गारंटी का 15,000 रू अपने खाते में ले लिया है...
ग्राम पंचायत-मसरीखार, पोस्ट-डोंगरिया, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट यात्रा से सुखसागर साथ में हिन्दकुंवर है जो बता रही हैं कि एक साल पहले गाँव के लोगो ने रोजगार गारंटी के तहत काम किया था जिसमे उनका 15000 रुपये मजदूरी पड़ी है लेकिन उन्हें नहीं दी जा रही है इसके लिए सरपंच सचिव को आवेदन भी दिया गया लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गयी है उनका आरोप है कि उनका पैसा सचिव ने अपने खाते में डाल लिया है और पैसे नहीं दे रहा है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन करके दबाव बनाये ताकि इनका पैसा मिल जाये | सचिव@7587847485, CEO@7693515855. गाँव के साथी@8223030392.

