अरे करम अरे काय करम बाचा, येला जो कान रिझा बांचा...करमा गीत-
ग्राम-कुडकेल, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से स्वास्थी सादरी भाषा में एक करमा गीत सुना रही हैं :
अरे करम अरे काय करम बाचा, येला जो कान रिझा बांचा-
हरे करम बड़े चार करम बांचा, येला जो कान रिझा बांचा-
अरे करम केरा रे करम केरा का, केला जों काले डुबा बांचा-
अरे करम अरे काय करम बाचा, येला जो कान रिझा बांचा...
Posted on: Jul 14, 2018. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव का नाम तिगावल कैसे पड़ा : एक गाँव की कहानी...
ग्राम-तिगावल, पंचायत-मालम, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से प्रभु प्रकाश लकड़ा और सोदा मुंडा उनके गांव का नाम तिगावल कैसे पड़ा उसके बारे में जानकारी बता रहे है. उनके पूर्वजो से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके गांव में पहले बंदर (तिगा) हुआ करते थे, जिससे लोग परेशान थे| जो खेती की फसल को बहुत नुकसान करते थे, उसे सभी लोग भगाने जाते थे, वे लोग बंदर को तिगा कहते हैं और भगाने को तिगाना कहते हैं, उसी के ऊपर आधारित गांव का नाम तिगावल रखा गया, और आज भी इसी नाम से जाना जाता है, ये जानकारी उन्हें अपने पूर्वजो से मिली है | अंकित पडवार@8987776097.
Posted on: Jul 14, 2018. Tags: PRABHU PRAKASH LAKDA SODA MUNDA SONG VICTIMS REGISTER
हायरे हायरे हाय ई दईया रोपा खेते कंदों बेला...किसानी रोपा गीत
ग्राम-भूकमा, पंचायत-रामपुर, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से बिरसमुनि नागेशिया एक रोपा गीत सुना रहे हैं:
हायरे हायरे हाय ई दईया रोपा खेते कंदों बेला-
रोपा खेते पयारे हर रहले रोपा खेते कंदों बेला-
राधले दाल भात केरा तरकारी केरा तरोकारी-
रोपा खेते पयारे हर रहले रोपा खेते कंदों बेला-
हायरे हायरे हाय ई दईया रोपा खेते कंदों बेला...
Posted on: Jul 14, 2018. Tags: BIRASMUNI NAGESHIYA SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासी झारखंडी असल तोरे सगा बाबा आदिवासी झारखंडी...आदिवासी झारखंडी गीत
ग्राम-बरटोली, पंचायत+प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से एलसी खुशबू कुजूर एक आदिवासी झारखंडी गीत सुना रही है:
आदिवासी झारखंडी असल तोरे सगा बाबा आदिवासी झारखंडी-
सोना रूपा राज के सिली मिली करब भाई सका मका करब-
दिया धारु मति धारु सब के इन्जोत करू दिया धारु मति धारु-
सोना रूपा राज के सिली मिली करब भाई सका मका करब-
आदिवासी झारखंडी असल तोरे सगा बाबा आदिवासी झारखंडी...
Posted on: Jul 14, 2018. Tags: LC KHUSHBU KUJUR SONG VICTIMS REGISTER
हम गरीब लोगो का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में नहीं जोड़ा गया, हम लाभ से वंचित हैं...
ग्राम-रिगरा, पोस्ट-बड़ेरुवा, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से चंद्रभान पटेल जो बता रहे है कि उनके गांव में OBC, ST, SC, की जनसँख्या लगभग 2500-3000 है | उनके पंचायत में बहुत मुश्किल से 20-25 लोगो के प्रधानमंत्री इंदिरा आवास घर आये है | आरोप लगा रहे है कि रोजगार सहायक के द्वारा पोर्टल में उन गरीब लोगो का नाम दर्ज नहीं किया गया उसके कारण वे लोग प्रधानमंत्री इंदिरा आवास योजना का लाभ नहीं उठा पाए | कृपया अधिकारियों को फोन कर मदद करें: मैहर S.D.M@9425185802, रोजगार सहायक@7509950023, सरपंच-9755659224. चंद्रभान पटेल@8878239161.



