सिललिली सिललिली बंसी ला बजाये...भजन गीत
ग्राम पंचायत-मुरकोल, विकासखंड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सोना बावली एक गीत सुना रही हैं,
सिललिली सिललिली बंसी ला बजाये-
वृन्दावन में कान्हा गईया ला चराये-
साखि मन संगे सिकरी ला जोराए के-
राधा रानी कर्मा नाचे कनिहा ला हिलाए के-
तोर बोली हुलुक ले समागे पयरि के बोली तोर घुघरू-
सिललिली सिललिली बंसी ला बजाये....
Posted on: Jun 13, 2018. Tags: SONA BAWLI SONG VICTIMS REGISTER
चुनाव के समय आश्वासन देते है, लेकिन आज तक हमारे यहाँ रोड नही बना, कृपया मदद करें...
ग्राम+पोस्ट-सुलसुली, थाना-तिरकुंडा, विकासखण्ड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवकुमार भास्कर बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 12 में रोड नही बना है चुनाव के समय आश्वासन देते है और बाद में भूल जाते हैं, गांव में करीब 500 घर और 3500 जनसंख्या है, बारिश के समय रोड में कीचड़ हो जाता है, आने-जाने में बहतु दिक्कत होती है, कई बार अधिकारियो के पास आवेदन दिए लेकिन कोई सुनवाई नही हुई इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है, इन नंबरों पर अधिकरियों से बात कर मदद करे: S.D.M@7746873930, C.E.O@9009630583. संपर्क नंबर@7772978068.
Posted on: Jun 13, 2018. Tags: DEVKUMAR BHASKAR SONG VICTIMS REGISTER
ये मईया लगो ना लगो दाई तोर पईया...भजन गीत
ग्राम पंचायत-मुरकोल, विकासखंड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सीता रानी नेटी एक भजन सुना रही हैं:
ये मईया लगो ना लगो दाई तोर पईया-
ऊँचा-उंचा पहाड़ पर्वत दिसे हरिहर-
तोर दुरा जाके में करो दर्शन-
ये मईया लगो ना लगो दाई तोर पईया-
ये ज्वाला माँ लागों ना लागों दाई तोर पईया-
ये मईया लगो ना लगो दाई तोर पईया...
Posted on: Jun 13, 2018. Tags: SEETA RANI NETI SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगो का उम्र 60 साल से ज्यादा है लेकिन हम लोगो को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा...
ग्राम-मोहली, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शिवरतन सिंह, बाबूलाल यादव बता रहे है कि उनके माता पिता की उम्र 60 साल से ऊपर है उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है और सरपंच के पास शिकायत करते है तो बोलते है लिस्ट में नाम नहीं है जबकि लिस्ट बनाने वाले सरपंच सचिव ही है| वे लोग जब शिकायत करते है तो मिलेगा बोलकर गुमराह कर रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात करके पेंशन दिलवाने में मदद करें : कलेक्टर@9425253580, जनपद C.E.O.@9009630583, सचिव@8889143588. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9165688909.
Posted on: Jun 13, 2018. Tags: SHIVRATAN SINGH BABULAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : कब्ज नाशक काढ़ा बनाने का घरेलू तरीका
मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी कब्ज नाशक काढ़ा बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं, जो व्यक्ति कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं वे अंजीर के बड़े फल 10 नग साफ कर एक लीटर पानी में उबालें और जब एक पाव पानी बचे तो उसे ठंडा कर सुरक्षित रख ले, इसका सेवन करने के लिए पहले अंजीर को चबा कर खाये और ऊपर से काढ़ा पी लें, जिससे कब्ज में आराम मिलेगा, इसका लगातार 3 दिन तक प्रयोग कर सकते हैं, मैदा और बेसन से बनी चीजों का प्रयोग कम करे, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें, नशा न करे पानी ज्यादा पीएं अधिक जानकारी के लिए : वैद्य एच.डी. गांधी@9111061399.
