हमारे मोहल्ले में 10 साल से बिजली के पोल गिरे पड़े है लेकिन बिजली अभी तक नहीं आई...

ग्राम-पंडरी, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मोहरलाल मरावी, रामजीत सिंह आयाम, होलशाय धुर्वे, रामभरण आयाम बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 12 में 10 साल से बिजली के पोल गिरे है लेकिन अभी तक गड़े नहीं है जबकि सरपंच सचिव रोज देख रहे है| पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है सरपंच सचिव को बोलते है तो कहते है ठेकेदार गड्वायेगा.सब लोग अँधेरे में रह रहे है और बच्चो की पढाई भी नहीं हो पाती है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है इन नम्बरों में बात कर बिजली लगवाने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, विद्युत् विभाग@8120692728. संपर्क@9669189891.

Posted on: Jun 13, 2018. Tags: MOHARLAL MARAVI RAMJEET AAYAM HOLSHAY DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER

अरे हाँ रे हनुमत देवी शारदा लय जईयो...फाग गीत

ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट अपने संगीत मंडली के सांथ एक गीत सुना रहे हैं :
अरे हाँ रे हनुमत देवी शारदा लय जईयो-
लय लय हरी का नाम पाहिले देवी शरदा लय जईयो-
अरे हाँ रे हनुमत देवी शारदा लय जईयो-
लय लय लईयो हरी का नाम पहिली देवी शारदा लय लईयो...

Posted on: Jun 13, 2018. Tags: KANHIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के पास नदी में पुल नही बना, बरसात में कहीं जाना, बीमार को ले जाना नहीं होता...

ग्राम पंचायत-नवागांव, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कोमल पटेल बता रहे हैं हमारे गांव और अंतागढ़ के बीच नदी है जिसमे पुल नही बना है, आवागवन का एक ही रास्ता है, गांव में 150 घर है, बाढ़ आने पर बाजार में सामान उपलब्ध नही हो पाते, कोई बीमार हो या गर्भवती हो तो उसे स्वास्थ्य विभाग नही ले जा पाते, इसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास आवेदन किया, लेकिन कोई कारवाही नही हो रही है इसलिए वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे: CEO@9953924884. कोमल पटेल@7647943041.

Posted on: Jun 13, 2018. Tags: ANKIT PADWAR SONG VICTIMS REGISTER

देख तो गा संगी चिराई हर, कइसन करत है आवा जाही...छत्तीसगढ़ी कविता

तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ीयारी एक गीत सुना रहे है:
देख तो गा संगी चिराई हर, कइसन करत है आवा जाही-
घारा बनाथ है डारा मा, ओला वह कइसन भुलाई संगी-
नान्नचुन, नान्नचुन लईका हवे, ओमन ला पानी चारा खवाई-
माई ला देखते पीला मन घलो, अपन जेना ला हालात है-
माई घलो पीला के खातिर, अपन बैना ला फैलात है-
अपन बैना ला फ़ैला के संगी, पन मया प्रीत ला जतात है-
देख तो गा संगी चिराई हर, कइसन करत है आवा जाही...

Posted on: Jun 13, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADHIYARI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा का हैण्डपम्प साल भर से ख़राब है, हमलोग नदी में रेत खोदकर पानी निकालते हैं...

भुईयापारा, ग्राम-कोटराही, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवकुमारी बता रही हैं कि साल भर से उनके पारा में हैण्डपंप ख़राब पड़ा है, जिसके कारण उन्हें नदी से रेत खोदकर पानी निकलना होता है, रेत खोदने पर जो साफ़ पानी निकलता है, उसे पीने और दूसरी जरूरतों को पूरा करने के लिए ले जाते हैं, उन्होंने सरपंच सचिव को समस्या से अवगत कराया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इसलिए वे सीजीनेट के संथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियो से बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करे: C.E.O.@9406035089, कलेक्टर@9425253580.अमर कुमार पोर्ते@7697588257.

Posted on: Jun 13, 2018. Tags: AMAR KUMAR PORTE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »