अपना श्री मुख से गोविंदा नाम बोलो री...भजन गीत
टिकरापारा, पंचायत-रानी डोंगरी, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से यमुना, रमुला और सुखबती एक भजन गीत सुना रही हैं:
अपना श्री मुख से गोविंदा नाम बोलो री-
छह बजे छबीली श्याम सात बजे सातो धाम-
आठ बजे अविनाशी भजते रहो हो-
नौ बजे नौ नारायण दस बजे दमोदर-
ग्यारह बजे गिरधारी जपते रहो हो-
बारा बजे बद्द्री नाथ एक बजे ओमकार-
दो बजे द्वारिका नाथ भजते रहो हो-
तीन बजे तिर्लोखी नाथ चार बजे चारो धाम-
पांच बजे परमेश्वर भजते रहो हो...
Posted on: Jun 14, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER YAMUNA RAMULA SUKBATI
हम लोगो ने मनरेगा के तहत तीन साल पहले काम किया था, भुगतान आज तक नहीं हुआ है...
ग्राम पंचायत-बेटों, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रमदसिया, सत्यनारायण सिंह, कलावती, फुलकुमारी बता रहें है कि वे लोग तीन साल पहले मनरेगा के तहत मेड बंधान और रोड में कुछ लोग 13 दिन तो कुछ लोग 2 सप्ताह काम किये है उसका पैसा अभी तक नहीं मिला उसके लिए आवेदन दिए तो बोलते है मिलेगा-मिलेगा लेकिन आज तक नहीं मिला, इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर ग्रामीणों की मदद करें: कलेक्टर@9425253580, CEO@9009630583, सरपंच@9753204571, सचिव@9165244607. सिंह@ 9575786056.
Posted on: Jun 14, 2018. Tags: SATYANARAYAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER
जगह-जगह तोरे ज्योति जले है...भजन गीत
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से रेवालाल केवट एक गणेश जी का भजन गीत सुना रहे है:
जगह-जगह तोरे ज्योति जले है-
जय हो गजानंद स्वामी-
चला चली, चला चली पूजा करे ला-
जुड़ मिल के संगवारी-
पान चढ़े फूल चढ़े-
और चढ़े स्वामी मेवा-
लड्वन का भोग लगे-
संत करे तोर सेवा-
चला चली, चला चली पूजा करे ला...
Posted on: Jun 14, 2018. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारा में रोड की बहुत समस्या है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
ग्राम-रूपपुर, जनपद-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से इंद्रमणि, रजमन, रजमतिया, गायत्रीं, फुलबस बता रहें हैं कि उनके गाँव के पयान पारा में 2 किलोमीटर रोड बहुत खराब है.बच्चो को स्कूल आने जाने में बहुत दिक्कत होता हैं. और चाऊर दाल लाने ले जाने में भी बहुत दिक्कत होता हैं, इसके लिए आवेदन किये बोलते हैं| हो जायेगा लेकिन 10 साल हो गया आज तक नहीं बना हैं. वे सीजीनेट सुनने वाले संथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मदद करें: कलेक्टर@9425253580, CEO@9009630583, सरपंच@9799476931, सचिव@8370057831. सम्पर्क@9669855798.
Posted on: Jun 14, 2018. Tags: INDRAMANI RAJMAN RAJMTIYA SONG VICTIMS REGISTER
डगरिया जोहत न हो डगरिया जोहत न हो...गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे है:
डगरिया जोहत न हो डगरिया जोहत न हो-
बितत बाटे अठ पहड़िया डगरिया जोहत न-
धोती पाड़ दाडिया दैके कनवा पा-
चदरिया हो बवरिया झरके न-
कोई बतावा न शहरिया हो बावरिया झरके न-
केई हमर चरिया में बिरौले अरिया हो चकरिया दर के न-
दुःख में हो ला जा ता सरिया हो चकरिया दर के न-
परसका अथरिया भात डाल-
तोर कडिया हो लहडीया उठे ला न-
रहबा खाब जेब नडीया हो लहडीया उठे ला न...

