हम 150 लोग नाले का पानी पीते हैं, हैंडपंप नहीं है, अधिकारी नहीं सुनते, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-बुढाडांड, तहसील-वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामचन्द्र, देवनारायण और रामाशंकर बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 11 में पानी का बहुत समस्या है, 150 की जनसंख्या हैं, अभी नाला से पानी पी रहे हैं इसके लिए सचिव सरपंच को ग्रामसभा में आवेदन किये, बोलते है कि हो जायेगा लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हो रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के संथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियो से बात कर हैण्डपम्प बनवाने में मदद करे: P.H.E.@9826603461. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@रामाशंकर नेटी@8435500228.

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: RAMCHANDRA DEVNARAYAN RAMASHANKAR SONG VICTIMS REGISTER

3 साल पूर्व एक दुर्घटना में विकलांग हुआ था पर आज भी विकलांगता पेंशन नही मिल रहा...

ग्राम पंचायत-किनारी, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से भारत गावड़े बता रहे हैं 3 साल पहले उनके सांथ एक दुर्घटना हो गया था जिसमे वे विकलांग हो गए थे, विकलांगता प्रमाण पत्र भी बना है पर इसके बावजूद उन्हें विकलांगता पेंशन नहीं मिल पा रहा है, आवेदन करने पर अधिकारी कहते है 2002 की गरीबी रेखा की सूची में आपका नाम नही है, जिसके कारण विकलांगता पेंशन नही दिया जा रहा है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करे, जिससे उनको पेंशन मिल सके: CEO@9953924884. भारत गावड़े@7587136325.

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: SONG SONIYA SHARMA VICTIMS REGISTER

नया-नया एक अधिनियम अब लाई है सरकार...शिक्षा के अधिकार पर गीत

मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार शिक्षा के अधिकार से सम्बंधित एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
नया-नया एक अधिनियम अब लाई है सरकार-
छः से चौदह बच्चों का अब शिक्षा का अधिकार-
हां-हां पढेगा इंडिया, आगे बढ़ेगा इंडिया-
मुफ्त पढ़ाई, मुफ्त लिखाई, मुफ्त में बंटता ज्ञान-
मुफ्त किताबें, मुफ्त में भोजन, मुफ्त में है परिधान-
कि अब ना देर लगाओ, जल्दी नाम लिखाओ-
छोटी बच्ची की शादी है बात जान लो भाई-
इनको भी विद्यालय भेजो करेगी खूब पढ़ाई-
घर का नाम रखेगी, देश की शान बढ़ेगी-
इससे आगे का अब तुम सुन लो मुझसे किस्सा-
बच्चों के माँ-बाप का इसमें तीन-चौथाई हिस्सा-
कि आज ये नर औ नारी सबकी भागीदारी...

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

कोटि-कोटि कंठों ने गाया माँ का गौरव गान है...देशभक्ति गीत -

गुड सेफर्ड कोंवेन्ट स्कूल पांडव नगर, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से पनकू सिंह धुर्वे के साथ में हेमलता धुर्वे एक देशभक्ति गीत सुना रही है:
कोटि-कोटि कंठों ने गाया माँ का गौरव गान है-
एक रहे है एक रहेंगे भारत की संतान है-
समझायेंगे नादानों को सोया देश जगायेंगे-
दुश्मन के नापाक इरादे जड़ से काट मिटायेंगे...

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: HEMLATA DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got wages due from 5 years after reporting on CGnet, many thanks...

ग्राम-हिल्चुर, पंचायत-दमकसा, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से संतलाल उइके बता रहे हैं कि उन्होंने पांच साल पहले रोड में काम किया था उसका मजदूरी भुगतान नही हो रहा था, कुछ लोगों का मिल गया था पर उनके जैसे कुछ लोगों को नही मिला था कई बार सरपंच, सचिव को आवेदन देते रहे लेकिन कोई लाभ नही हुआ फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया. रिकॉर्ड करने के बाद उनका मजदूरी भुगतान हो गया है वे लोग अब खुश हैं| इसलिए सम्बंधित अधिकारियो को और सीजीनेट के साथियों को जिन्होंने उनकी मदद की उनको धन्यवाद दे रहे है| संतलाल उइके@9406208904.

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: SANTLAL UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »