वक्त का ये परिंदा रुका है कहाँ, मै था पागल जो इसको बुलाता रहा...गजल

ग्राम-भेड़ाघाट, जिला-जबलपुर (मध्यप्रदेश) से सतीष कुमार एक गज़ल गीत सुना रहे है :
वक्त का ये परिंदा रुका है कहाँ, मै था पागल जो इसको बुलाता रहा-
चार पैसे कमाने मै आया शहर, गाँव मेरा मुझे याद आता रहा-
एक दिन में बनूँगा बड़ा आदमी, ये तस्बुर मुझे गुनगुनाता रहा-
पाठशाला से मै जब लौटता घर, अपने हाथों से रोटी खिलाती थी माँ-
वक्त का ये परिंदा रुका है कहाँ, मै था पागल जो उसको बुलाता रहा-
चार पैसे कमाने मै आया शहर, गाँव मेरा मुझे याद आता रहा...

Posted on: Feb 26, 2019. Tags: SATISH JABALPUR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में पानी की बहुत समस्या है शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं हैं, कृपया मदद करें

सीजीनेट जनपत्रकारिया यात्रा आज ग्राम-ताड़पतरा तावाडबरा, पंचायत आमानारा, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल सिंह नेटी उनके साथ गाँव साथी राजेश कुमार बता रहे हैं कि उनके गाँव की जनसँख्या 250 है, जो की पानी की समस्या से परेशान है. इन लोगो को पानी के लिए आधा किलोमीटर दूर जाना पड़ता है जिसमे एक घंटे का समय लगता है जिससे इन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस समस्या के सामाधान के लिए इन्होने P.H.E. विभाग एवं ग्राम स्वराज योजना में भी आवेदन भी किया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| सचिव@9406114272, P.H.E.विभाग @9893485805, C.E.O.@8889843903.

Posted on: Feb 26, 2019. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

लीचिया लाले लाल ए सैया मुजफ्फरपुर से लईह...लीची फल गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार लीची फल के ऊपर आधारित एक गीत सुना रहे है :
लीचिया लाले लाल-
ए सैया मुजफ्फरपुर से लईह-
नहीं खईब सईया त बड़ा पछतईब-
स्वीट सीटी के फल रसदार-
लीच्छवि वैशाली,गोंदिया एक्सप्रेस-
जाईला मुजफ्फरपुर-
लाल, पीयर, हरियर बाटे एक्कर बा छिलकिया-
बीच रसदार बाटे अमृत बाटे गुदिया-
बीज बाटे एक्कर छोट -छोट-
ए सईया मुजफ्फरपुर से लईह...

Posted on: Feb 26, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

मोदी जी हजार पानसौवा...भोजपुरी गीत

ग्राम-झुलरिया, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) हिमांसु कुमार यादव एक भोजपुरी गीत सुना रहे हैं :
मोदी जी हजार पानसौवा-
के बंद कैले नोट ओ-
बोरा में जेबी भर के रख ले-
रोवथे लोट पोट हो...

Posted on: Feb 26, 2019. Tags: HIMANSHU KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER

विकलांग होने के कारण राशन राशन वितरण केद्र नहीं जा पाते तो राशन नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-ओमझर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मान कुवर बता रही हैं, वो विकलांग हैं, चलने में असमर्थ हैं, जिसके कारण राशन लेने के लिये राशन वितरण केद्र नहीं जा पाते| उनके जगह पर उनके माता पिता राशन के लिये जाते हैं, लेकिन राशन वितरक ये बोलकर राशन नही देते कि उपभोक्ता खुद आयेगा तभी राशन मिलेगा| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8359857743. CEO@9977407788. सरपंच@7697867104.

Posted on: Feb 25, 2019. Tags: CG KUWAR MAAN ODGI PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »