गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है-
जगमती मोहरे, ग्राम पंचायत-सारसोर (डेंगापारा) ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है| सब लोग उसी रास्ते पे आना जाना करते है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई हैं, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@8966855664.
Posted on: Jul 21, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
हमे कई बार आवेदन किये लेकिन अभी तक दस्तावेज़ नही दियें, कृप्या मदद कि अपील-
ग्राम पंचायत-बैहार, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार यादव बता रहे हैं उनके द्वारा पंचायत में सूचना लगाया गया हैं, आवेदन दिनांक 18 फरवरी 2021 को एंव प्रथम अपील दिनांक 25 मार्च 2021 को जनपद पंचायत जैतहरी में आवेदन किया गया हैं| दस्तावेज़ नही दिया जा रहा हैं, इसलिये साथी सीजीनेट स्वर के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सरपंच@9171358693, सचिव@831971 3079, रोजगार सहायक@7987358922, CEO@7771025837, सम्पर्क नंबर@9285019669.
Posted on: Jul 21, 2022. Tags: ANUPPUR DOCUMENT MP PROBLEM
समूह के कार्यों की जानकारी
ग्राम पंचायत धर्माबेड़ा, ब्लाक- बास्तानार,जिला- बस्तर ( छतीसगढ़) हंसमणि कश्यप जी समूह के बारे में बता रही है कि ये दीदी समूह चलाती हैं और इनके समूह का नाम शिवशक्ति समूह है| इस समूह में 11 सदस्य हैं और हर हफ्ते मे एक बार रविवार को सभी महिलायें 20 रुपये जमा करते हैं| इस जमा पैसा को खाते में जमा करते है और बाद में बैक से लोन लेते है| बैंक द्वारा दिया गया लोन को सभी महिलायें बाँटकर अपना धंधा शुरू करते है|जो पैसा लाभ में मिलता है उसे रखकर बैंक को वापस कर देते हैं परंतु अब लॉक डाउन में काम धीमा हो गया है,परिवार का पालन मुश्किल हो रहा है| नंबर 7646868500.
Posted on: Jul 21, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG DHARMABEDA HANSMANI KASHYAP SAHAYTA SAMUH SWA
प्राथमिक शाला में पानी की समस्या है, कृपया मदद करें-
मुर्राराम बघेल, ग्राम पंचायत-डीमरापाल, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहा हैं प्राथमिक शाला डीमरापाल में पानी की समस्या है। वहां बच्चों को पानी पीने के लिए परेशानी होती है इसके लिए उन्होंने शिकायत किए थे लेकिन अभी तक नहीं बना है इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात करके प्राथमिक शाला डिमरपाल में हैंडपंप बनवाने में मदद करें। जिला CEO@7052481549, पीड़ित व्यक्ति@7879570073.
Posted on: Jul 20, 2022. Tags: BASTAR CG PROBLEM WATER
रोड नहीं होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम-पदरपारा, पंचायत-करका, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तुलसी बघेल बता रहे हैं उनके गांव में रोड नहीं बना हैं स्कूल जाने के लिए बहुत परेशानी होती है| बरसात के दिनों में ज्यादातर परेशानी होती है| और गांव के लोगों को भी आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@9479231106, सचिव@9407929439, संपर्क नंबर फगनू@6300374353.
