ढम-ढम ढोलकिया बाजे फुलवा के फुले साजे...गीत
ग्राम पंचायत-डोटमा, जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से महेशराम यादव एक गाना सुना रहे हैं:
ढम-ढम ढोलकिया बाजे फुलवा के फुले साजे-
धनी बर रीत जागे वो तीजा पूरा के तिहार-
दीदी निक लागे वो तीजा पूरा के तिहार-
ढम-ढम ढोलकिया बाजे फुलवा के फुले साजे-
तीजा पूरा के तिहार दीदी निक लागे वो-
ढम-ढम ढोलकिया बाजे फुलवा के फुले साजे...
Posted on: Jul 16, 2021. Tags: CG JANJAGIR CHAPA MAHESHRAM YADAV SONG
कई बार शिकायत करने के बाद भी विधवा पेंसन नही मिल रहा है...कृपया मदद करें
साली मारी पारा, ग्राम पंचायत-हसलनार, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से सुद्दानैनो पति स्व: श्री राम सिंह बता रहे हैं, कि उन्हें विधवा पेंसन नही मिल रहा है, जिससे उन्हें बहुत परेशानी हो रही है| उनके अभी छोटे-छोटे बच्चे हैं| अभी वे मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहे हैं| इसकी शिकायत वे कई बार सरपंच सचिव को दिए हैं लेकिन आज तक नही मिल रहा है| ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@9770371500, SDM@8839392611, कलेक्टर@ 9399394695, संपर्क नम्बर@6265344118.
Posted on: Jul 11, 2021. Tags: CG KONDAGANW PENSION PROBLEM SUNNENA
शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें...प्रार्थना-
ग्राम पंचायत-ददरी, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मोहन सिंह राठौर प्रार्थना सुना रहे हैं:
शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें-
पर-सेवा पर-उपकार में हम, जग-जीवन सफल बना जावें-
हम दीन-दुखी निबलों-विकलों के सेवक बन संताप हरें-
जो हैं अटके, भूले-भटके, उनको तारें खुद तर जावें-
शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें...
Posted on: Jul 11, 2021. Tags: MOHAN RATHAUR MP PRATHNA SONG UMARIYA
पीड़ितों का रजिस्ट: नक्सलियों ने उनके घर में मार पिट कियें, और घर से भगा दियें...
ग्राम पंचायत-नकानार, थाना-मर्दापाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मनारु बता रहे हैं वे पहले पुलिस में थे| नक्सलियों ने उनके घर में मार पिट कियें, और गांव से उन्हें भगा दियें| अभी अपना खेती बाड़ी छोड़कर कोंडागांव में रह रहे हैं, सरकार के तरफ से 30 हजार रूपये मिला हैं, और घर भी मिलेगा कर के बोले थे लेकिन अभी तक नही मिला हैं, अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@7748007545.
Posted on: Jul 10, 2021. Tags: CG DISPLACED KONDAGANV MAOIST VICTIM MNARU VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : (बहुमूत्र) बार-बार पेशाब आने की शिकायत पर वनऔषधि द्वारा उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया छत्तीसगढ़ से वैद्य केदारनाथ पटेल आज हम लोगो को बहु मूत्र बार-बार पेशाब आने की शिकायत पर वन औषधि द्वारा उपचार बता रहे है, गर्म पानी पियें, मुली का प्रयोग ना करें, तील, गुड का लड्डू बना ले, और शाम सुबह एक-एक लड्डू और बांस का पत्ती का रस मिला कर सेवन करे, और अनार के छिलका का चूर्ण बना कर सेवन करने से लाभ हो सकता है,अधिक जानकारी के लियें संपर्क नम्बर@9826040015.
