सेमी फूल फूले, धवई फूल फूले, सुमन के सुरीता हर आंखी आंखी झूले...सरगुजिहा गीत-
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन सरगुजिहा भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
सेमी फूला फूले, धवई फूला फूले-
सुमन के सुरीता हर आंखी आंखी झूले-
छोटे-छोटे कगदी कर बड़े-बड़े बाना-
सरई ला बलावा सगा खेले बर गाना-
जय रघुनंदन पवन पिरीते-
तुम्हर हमर जिंदगी बहुत दिन बीते...
Posted on: Aug 29, 2018. Tags: CHHATTISGARH MEWALAL DEWANGAN SONG SURGUJA SURGUJIHA VICTIMS REGISTER
मकड़ी रानी, मकड़ी रानी मेरे घर तुम ना आना... बाल गीत
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैया लाल एक बाल गीत सुना रहे है:
मकड़ी रानी, मकड़ी रानी मेरे घर तुम ना आना-
मेरे घर आँगन में आकर जाला ना बनाना-
बड़ी महंगी पड़ती है तेरा आना जाना-
रोज रोज पड़ता है तेरा जाला गिराना-
बहुत डर लगता है तुम से मेरे घर में तुम्हारा रहना-
बच्चे भी डर जाते है पड़ता है उनको रोना-
जहर तुम फैलाती हो काम तुम्हारा घाव बनाना-
डॉक्टर के घर जाना पड़ता है, पैसा पड़ता है लुटाना-
मकड़ी रानी,मकड़ी रानी मेरे घर तुम ना आना !!
Posted on: Aug 29, 2018. Tags: CHHATTISGARH HINDI KANAHIYA LAL POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
माँ पूजा की थाल है माँ ममता और प्यार...माता गीत -
ग्राम-बिहारपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुकुंदलाल जैसवाल माता-पिता पर एक गीत सुना रहे है:
माँ पूजा की थाल है माँ ममता और प्यार-
रहती है माँ जब तलक जलते सदा की रात-
माँ पूजन का चाँद है पिता शरण के धूप-
दोनों के आशीष से जीवन ले नवरूप-
माँ थी घर में जब तलक जड़े रहे घर द्वार-
माँ के आंचल के तले एक रहा परिवार...
Posted on: Aug 29, 2018. Tags: CHHATTISGARH HINDI MUKUNDLAL JAISWAL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
मेरे कुआँ में मजदूरों ने काम किया था, उसका पैसा जब मांगते हैं तो इंजीनियर पहले कमीशन मांगता है...
ग्राम-भेन्द्री, जनपद-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शिवलाल यादव बता रहे है 2011 में कुआँ सरकार की तरफ से पास हुआ था आदेश इंजिनियर को दिखाए तो इंजनियर ने बोला काम शुरू करवा दो जो लोग काम कर रहे है उसकी हाजरी भी भर लेना उसके बाद किश्त मांगे तो बोले कि खर्चा करना पड़ेगा | इसकी शिकायत जनपद पंचायत में सीइओ को भी लेकिन आज तक कोई अधिकारी नहीं आया जिन मजदूर लोगो ने काम किया था वो अब पैसे मांग रहे है इसलिए सीजीनेट के साथियों से आपील कर रहे है कि दिए गए नम्बरों में अधिक से अधिक फोन कर समस्या का हल करवाने में मदद करें: सरपंच@8223967201, सचिव@9617079335, सीइओ@9399110366.यादव@9669148629
Posted on: Aug 28, 2018. Tags: BALRAMPUR CG HINDI PAYMENT SHIVLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER WATER
उत्तर दक्षिण पूरब पक्षिम, प्रमुख दिशाएं हैं चार, पर दसो दिशाओं में मचा हुआ है हाहाकार...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
उत्तर दक्षिण पूरब पक्षिम, प्रमुख दिशाएं हैं चार-
पर दसो दिशाओं में मचा हुआ है हाहाकार-
सुकून ढूंढने को निकला, सुकून तो दुनिया से है काफूर-
थका मांदा आशियाना आया तो देखा कलह का बजता नुपूर-
कानो को दबाकर वहां से निकला तो बाहर मारपीट अफरा तफरी-
उत्तर में गया नक्सलियों का दबदबा-
दक्षिण में गया तो आतंकवादियों का बोल बाला...
