कोन बने आमा को वने जाम...कर्मा गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक करमा गीत सुना रहें हैं :
कोन बने आमा कोवन बने जाम-
कोने बना में भुलागे लखन सिया राम-
राम बने आमा लखन बने जाम-
बिंद्रा बन में भुलागे लखन सियाराम-
कोन गावे कर्मा कवने गावें गीत-
कोने गावें ददरिया जंगलवा के तीर-
Posted on: Jun 15, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव का हैण्डपम्प खराब है उसमे थोडा-थोडा पानी आता है, अभी नदी का पानी पी रहे...
ग्राम पंचायत-सुरेवाही, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से पार्बती, मनीराम दुग्गा, नरेन्द्र कुमार दुग्गा, मोहलाल बता रहे है कि उनके गाँव के बीचपारा और सलियापारा में पानी की बहुत समस्या है हैण्डपम्प ख़राब है उसमे थोडा-थोड़ा पानी निकल रहा है उसके कारण वे लोग नदी का पानी पी रहे है उसको पीने से लोग बीमार पड़ रहे है | उसको ठीक करवाने के लिए सरपंच सचिव के पास कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन कोई ध्यान नहीं देते है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प ठीक करवाने में मदद करें: C.E.O.@9953924884. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9340627915, 7648039563.
Posted on: Jun 15, 2018. Tags: PARBATI MANIRAM DUGGA NARENDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
सावर-सावर तुलसी लगाले बीच आंगना...भजन गीत
ग्राम पंचायत-बुढाडाड, विकासखंड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सीता शाण्डिल, सुनीता शाण्डिल, रीना शाण्डिल और सविता शाण्डिल एक भजन गीत सुना रही हैं:
सावर-सावर तुलसी लगाले बीच आंगना-
सुख गयले तुलसी उदस गयले आंगना-
येही-येही आंगनवा अहिये शिवा गुरु-
सावन-सावन तुलसी लगाले बीच आंगना-
येही रे अगनवा में यहिये मैया भवानी-
सावर-सावर तुलसी लगाले बीच आंगना...
Posted on: Jun 15, 2018. Tags: SEETA SHANDIL SUNITA SHANDIL SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के स्कूल में 5 कक्षा के लिए एक शिक्षक, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते...
ग्राम कोनेचूर, पंचायत-टेमरूपानी, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर, छत्तीसग़ढ
बूज्जूराम, मानसाय, दिलीप कुमार और प्रभुलाल बता रहे है कि उनके गाँव में कक्षा एक से पांचवी तक स्कूल है और शिक्षक एक है| उसके कारण यहाँ बच्चो को शिक्षा अच्छे से नहीं मिल पा रही बच्चों का भविष्य अँधेरे में है. इसकी शिकायत गाँव के लोग करते आ रहे है लेकिन अभी हल नहीं निकला है. नया सत्र प्रांरभ होने वाला है ऐसे ही रहा तो बच्चो को शिक्षा कैसे मिलेगी.आप सभी से अनुरोध है की उनकी समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करने में मदद करें: C.E.O@9953924884. अधिक जानकारी के लिए संपर्क प्रभुलाल@7647002851.
Posted on: Jun 15, 2018. Tags: BAJJULAL MANSAAY DILIP KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
हमरे ससुर जी भेजल एक पेटी...शादी गीत-
ग्राम-मड़मा, पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक शादी गीत सुना रही हैं :
हमरे ससुर जी भेजल एक पेटी-
खोल के देखा हो सखी का का भरलवा-
चूड़ी भरलवा बिंदी भरलवा-
बंद करा हो सखी सोलहो सिंगार बा-
बंद करा हो सखी झालर लगलवा-
हमरे ससुर जी भेजल एक पेटी, खोल के देखा हो सखी का का भरलवा...

