माता-पिता को ध्यान करूं कि गुरू को शीष नवाऊं...गीत

ग्राम-काजरा, तहसील-तामियां, जिला-छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश से चन्द्र कुमार बट्टी एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
माता-पिता को ध्यान करूं कि गुरू को शीष नवाऊं-
विनती सदा समाज से ज्ञान मुझे मिल जाए-
धर्म इस तरह सिखा दे मोरे भइया जय सेवा बड़ादेवा-
गावें गाँव में एकता बनइयो, एकता मजबूत बनइयो मोरे भइया-
जय सेवा बड़ादेवा-
गावें गाँव में फूटे ना करियो, हिल-मिल सब कोई रहियो मोरे भइया-
एक-एक फूलों की माला बनत है, गले के हार बनवइयो मोरे भइया-
जय सेवा बड़ादेवा-जय सेवा बड़ादेवा...

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: CHANDRA KUMAR BATTI SONG VICTIMS REGISTER

अरे चला हो संगी गा, अरे सीजीनेट की गाड़ी आगे...सीजीनेट छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोट्या, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव सीजीनेट पर एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
अरे चला हो संगी गा अरे सीजीनेट की गाड़ी आगे-
गांव गली समस्या ला सुनबो सीजीनेट की गाड़ी आगे-
सुघर सुघर स्वस्था चलाये श्रीमान ओ-
महिमा जगत ला पूजा है बखान हो-
गांव गली समस्या ला सुनबो सीजीनेट की गाड़ी आगे-
अरे चला हो संगी गा अरे सीजीनेट की गाड़ी आगे...

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : बबासीर का घरेलू ईलाज

मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी बबासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जो सांथी बबासीर की बीमारी से पीड़ित हैं वे सनाय की पत्ती 100ग्राम, सुरन कंद 160 ग्राम, चित्रा 80 ग्राम, काली मिर्च 10 ग्राम, सब को साफ कर पीस कर चूरन बना ले, सुरन कंद को घी में ही भूने उसके बाद चूर्ण बनाएं, उसके बाद चूर्ण को सुरक्षित रख ले उसके बाद एक-एक चम्मच चूर्ण एक गिलास मठा के सांथ दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने से लाभ होगा, मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन प्रयोग कम करें, मैदा एवं बेसन का प्रयोग भी कम करे, पानी ज्यादा पीए, संतुलित भोजन ग्रहण करे: वैद्य एच.डी. गांधी@9111061399.

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

बाहर जाने पर 250 रू जुर्माना लगाते हैं पर शौचालय बनाकर नहीं देते, बोलते हैं खुद बनाओ...

ग्राम-प्रेमनगर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से किस्मतिया बता रहीं है कि उनका राशनकार्ड रहने के बावजूद भी शौचालय नही बना हैं, बालू ईटा गिर गया है, सचिव सरपंच को बोले लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, बोलते हैं अपने मिस्त्री लगवा के बनवा लो और बाहर जाने से 250 जुर्माना भी लगता है उनका कहना है कि सबका बन रहा हैं तो हम लोग का भी बनना चाहिए| वे सीजीनेट सुनने वाले संथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मदद करें: C.E.O@9009630583, S.D.M.@7746873930, सरपंच@9754531649. अधिक जानकारी के लिए महीलाल आयाम@8458823135.

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: KISMATIYA BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

शामो खेले गइलो रे दइया चकवा भइया के दुआर...बिहार से सामा चकवा गीत

मुजफ्फरपुर, बिहार से कुछ महिलाएं स्थानीय भाषा में एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं. गीत ‘सामा चकवा’ से सम्बंधित है. यह भाई बहन के आपसी स्नेह पर आधारित खेल है:
शामो खेले गइलो रे दइया चकवा भइया के दुआर-
शाम मोहे आएल दइया चकउआ ले गइला चोर-
छोड़वा से छोड़वा हो भइया बहनोइया बड़ा चोर...

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »