आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पीलिया का घरेलु उपचार
माला धुर्वे, ग्राम-उभेगाँव, जिला-छिंदवाडा, (म.प्र.) से, कनेर के वृक्ष के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दे रही है इसे देहाती भाषा में इंद्राउन भी कहते है, यह पेड़ अधिकांशतः जंगलों में पाया जाता है, इसके फल गोल होते हैं, जो पकने पर लाल रंग के हो जाते हैं इस पेड़ के फलों को हम वर्षा ऋतू में प्राप्त कर सकते हैं अधिकतर ग्रामीण लोग इसको घरों में लगाकर, इस फल को घरों में बांध देते |
पीलिया में प्रयोग करने की विधि-कनेर के फल के दो बीज को आग में भून कर, गाय के घी में लगातार सात दिनों तक प्रयोग करने पर पीलिया रोग में आराम मिलता है |
संपर्क सूत्र@7582859962
Posted on: Feb 19, 2019. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव चिलहारी में मुख्यमंत्री की कल्याणकारी योजना के तहत हो रहे है निर्माण कार्य...
ग्राम पंचायत चिलहारी, तहसील-जैतेहरी, जिला-अनुपपुर, (मध्य प्रदेश) से बाबूलाल सिंह नेटी सीजी नेट स्वर जनपत्रकारिता जनजागृति यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत चिलहारी के सरपंच से बात कर रहे है, सरपंच द्वारा पंचायत में कराए गये विकास कार्यो एवं मध्य प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री की कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दे रहे है जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना, मेड बंधान आदि योजनावो के तहत पंचायत में कार्य कराए गये है, फ़िलहाल प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य गाव में चल रहा है|
Posted on: Feb 19, 2019. Tags: BABULAL SINGH NETI SONG VICTIMS REGISTER
झन रोक तय मोर डगरिया रे कान्हा...भजन -
डिंडौरी मध्यप्रदेश से संतोष कुमार अहिरवार एक भजन सुना रहे हैं :
झन रोक तय मोर डगरिया रे कान्हा – डर लागे मोला भारी अब मोला जान देना रे – कैसे तोला मैं समझावों,का कहिसकों तोला कैसे मै बतावों – मान लेना कहना मोर, ऐ रे कन्हैया पईयां परथों मै तोर – जनम-जनम के मै दुखियारी तोर चरण के दासी – थोड़को तोला लाज न लागे बीच रास्ता मा एगा कन्हैया – झीक झपट के दहिया ला खाथस...
Posted on: Feb 19, 2019. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
उनको मालुम न गर, सताने की हद...गजल
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार सुजीत कुमार सिंह ‘समर’ की गजल को सुना रहे है :
उनको मालुम न गर, सताने की हद-
आप भी रखिये इक निभाने की हद-
इससे पहले कि कोई रुसवाई हो-
जानिये इश्क़ को जताने की हद-
अश्क़ बह जाना भी कभी जरुरी है-
ज़हर बन’-न जाए, मुस्कुराने की हद-
कल कहीं तनहा ,खुद न कर दे उन्हें-
आज अपनों को आजमाने की हद...
Posted on: Feb 19, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हनुमत पूछ रहे अन्जनी के लाला...भजन गीत-
ग्राम-राम्हेपुर, जिला-बालाघाट, (मध्यप्रदेश) से सरला श्रीवास एक भजन गीत सुना रही है:
हनुमत पूछ रहे अन्जनी के लाला-
मांग में सिंदूर माता किसलिए डाला-
हनुमत की बाते सुन सीता मुस्काई-
पिछा छुड़ाने की युक्ति बनाई-
मेरे स्वामी खुश होंगे इसलिए डाला-
मांग में सिंदूर माता किसलिए डाला-
हनुमत ने मन में सोचा राम को रिझाऊंगा-
माता ने लगाया थोड़ा ज्यादा में लगाऊंगा-
इसलिए हनुमत ने तन रंग डाला-
मांग में सिंदूर माता किसलिए डाला-
भव सागर से वो पार हो जायेगा-
सीता बोली धन्य-धन्य अन्जली के लाला-
मांग में सिंदूर माता किसलिए डाला...
