हम मजदूरी का काम करते हैं, प्रतिदिन हमारे पास काम नहीं होता, बेरोजगारी की समस्या से जूझना पड़ता है...

कल्यानपुर, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से हरीश कुमार कुशवाहा बता रहे हैं कि वे बेरोजगार युवक हैं, मजदूरी का काम करते हैं| प्रतिदिन उनके पास काम नहीं होता| कभी काम होता है, तो कभी नहीं होता है| वे उसी में अपना जीवन यापन और परिवार का पालन पोषण करते हैं| उनका कहना है, गांव के मुखिया भी इस पर ध्यान नहीं देते, केवल अपना देखते हैं| इस तरह कई युवक बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं| वे सीजीनेट के सांथियो को संदेश दे रहे हैं कि इस पर विचार करें और बेरोजगारी की समस्या को हल कराने की कोशिश करें, जिससे सभी अपना जीवन यापन अच्छे से कर सके : संपर्क नंबर@9009115211.

Posted on: Feb 27, 2019. Tags: HARISH KUSHWAHA MP PROBLEM SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER

चला चलो गीत गावे- मिल के गावे, जुलके गावे...गीत-

जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामकली और उर्मिला एक स्वागत गीत सुना रहे हैं:
चला चलो गीत गावे-
मिल के गावे, जुलके गावे-
प्यार से गीत गावे-
चला चलो गीत गावे-
मिल के गावे, जुलके गावे-
प्यार से गीत गावे...

Posted on: Feb 27, 2019. Tags: CG ODGI SONG SURAJPUR URMILA VICTIMS REGISTER

ओहो अईसे का गुजाडा नहीं आय, येखर सिराज मा गुजरा नईख हो...गीत-

ग्राम पंचायत-नवाटोला, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से फुलझरिया और ललिता एक गीत सुना रहे हैं:
ओहो अईसे का गुजाडा नहीं आय-
येखर सिराज मा गुजरा नईख हो-
अईसे दवा असर काया हो, दवा असर काया यार-
मिलानी रे बगीचा दवा असर काया भाई रे...

Posted on: Feb 27, 2019. Tags: CG FOOLMATI ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

शिवा हो आइसे कोइलारी जहों यार, की रूपया कमाय कोइलारी जाहूं रे...सुरगुजिहा गीत-

ग्राम पंचायत-नवाटोला, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से फुलझरिया और फूलमती एक गीत सुना रहे हैं:
ई नदीया भाई आवल को बोरा खवर पानी पा-
ई नदी सलाया बईठे हो-
ई नदी साला आवल खो बोरा खेवत डोंगा खेल-
ई नदी साला आवल हो-
शिवा हो आइसे कोइलारी जहों यार-
की रूपया कमाय कोइलारी जाहूं रे...

Posted on: Feb 27, 2019. Tags: CG FULJHARIA ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

आई-आई स्टैंडर्ड बारात, स्मार्ट कोई है ही नही...बन्ना विवाह गीत -

जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से रानू पाण्डे बघेलखण्ड इलाके में बोली जाने वाली बघेली भाषा में एक बन्ना विवाह गीत सुना रही है :
आई-आई स्टैंडर्ड बारात, स्मार्ट कोई है ही नही-
एगो स्मार्ट है बन्नी पापा, वो तो चलते है-
गधे की चाल, स्मार्ट कोई है ही नही-
एगो स्मार्ट है बन्नी चाचा, वो तो चलते है-
हाथी की चाल, स्मार्ट कोई है ही नही-
एगो स्मार्ट है बन्नी भैया, वो तो चलते है-
गधे की चाल, स्मार्ट कोई है ही नही-
आई आई स्टैंडर्ड बारात, स्मार्ट कोई है ही नही...

Posted on: Feb 27, 2019. Tags: RANU PANDEY SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »