तबला नगाड़ा बाजा बाजे कुदरगढ़ी तोर आंगना...भजन गीत-
ग्राम-चंद्रेली, पोस्ट-मसगा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राज कुमार आयाम एक भजन गीत सुना रहे हैं:
तबला नगाड़ा बाजा बाजे कुदरगढ़ी तोर आंगना-
जूही चंपा फूल फुले कुदर पहार दाई तोर आंगना-
बड के भुइया मा दाई तोर भुवन है तोर मया हर दाई सबले सुघर है-
तोर बसेरा दाई जंगल पहार है, चरो दिशा मा तोरे महिमा आपार हैं-
विजय कुण्ड के पानी बहे सुरुज धारा झरना दाई तोर भुवना-
तबला नगाड़ा बाजा बाजे कुदरगढ़ी तोर आंगना...
Posted on: Jun 17, 2018. Tags: RAJ KUMAR AYAM SONG VICTIMS REGISTER
पति को गुजरे 8 साल हो गया, पर मुझे अब तक विधवा पेंशन नहीं मिला, कृपया मदद करें...
स्कूलपारा, पंचायत-मासबरस, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से गीता बता रही है कि उनके पति को गुजरे 7-8 साल हो गया है लेकिन उनको आज तक विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास आवेदन किया है तो हो जायेगा बोले थे लेकिन अभी तक नहीं हुआ जबकि आवेदन 3-4 बार लिखित में भी दी है फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात करके उनका विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: C.E.O.@9953924884. अधिक जानकारी के लिए संपर्क फगनी बाई@7587117536.
Posted on: Jun 17, 2018. Tags: GEETA KANKER SONG VICTIMS REGISTER
चल तो गुइया रे आमा बगीचा...नागपुरी गीत
ग्राम-चंद्रेली, पोस्ट-मस्गा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार आयाम नागपुरी भाषा में एक गीत सुना रहे है:
चल तो गुइया रे आमा बगीचा-
झूले या झुलब रे झूले या झुलब रे-
कच्के फेकबू पकल के कीयाबू-
चल सैया चल रे आमा बगीचा...
Posted on: Jun 17, 2018. Tags: RAJKUMAR AAYAM SONG VICTIMS REGISTER
हैंडपंप एक माह से खराब, हम लोग नदीं का गंदा पानी पीते हैं, पहाडी चढ़कर पानी लाते हैं...
भैसाडोबरा, ग्राम पंचायत-चियाडांड, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से केजीबाई सीजीनेट के मिथिलेश मानिकपुरी को बता रही हैं कि उनके गांव में वार्ड क्रमांक 13 में पानी का बहुत समस्या हैं, 1 महीना हो गया है हेण्डपम्प खराब है वे लोग 1 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाते हैं, पानी लाने में बहुत ऊंचा घाट भी पड़ता हैं उसके लिए पंच को सूचना दिए थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं| वे सीजीनेट सुनने वाले साथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर हैण्डपम्प बनवाने में मदद करें: सरपंच@7898472740, P.H.E.@9893883154. सम्पर्क@9575248234.
Posted on: Jun 17, 2018. Tags: KEJIBAI KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Water problem in our village got resolved after report on CGnet Swara...
धसियान टोला, ग्राम-उसाड, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से श्याम सुन्दर मरकाम बता रहे हैं कि उनके गाँव में पीने की पानी की समस्या थी कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए थे पर समस्या का समाधान नही हो रहा था |तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में नवम्बर 2017 में सन्देश रिकॉर्ड किया और जनवरी 2018 में उनकी पानी की समस्या का समाधान हो गया था और अब ग्रामीणों को पीने का पानी मिल रहा है अब वे बहुत खुश हैं | इसलिए सम्बंधित अधिकारियो को और सीजीनेट के साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर उनकी मदद की उनको धन्यवाद दे रहे है|श्याम सुन्दर@7898748831.

