जंगल हमारे कहते है सारे इसको उजाडेगा वो दुश्मन हमारा...जंगल गीत

ग्राम-रजखेता, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गीता एक गीत सुना रही हैं:
जंगल हमारे कहते है सारे इसको उजाडेगा वो दुश्मन हमारा-
मत काटो मत काटो येही कहु मत काटो मत काटो येही कहूँ-
हाथ जोड़ के हाथ जोड़ ईधन पानी हवा ये देती हैं-
बदले में हम से क्या कुछ लेती हैं पेड़ लगाकर वनों को और बढाओ-
पेड़ लगा कर और वनों को बढ़ाओ दुःख में भी संतुष्ट वनों से पाओ-
जंगल हमारी देख निसारे जिसको उजाडे गा ओ दुश्मन हमारा...

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: GEETA BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे यहाँ सड़क निर्माण हो रहा पर ठेकेदार मनमानी कर रहा है, ग्रामीणों की सुनता नहीं है...

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं कि उनके गांव में रोड निर्माण हो रहा है जिससे ग्रामीण उत्साहित है पर ग्रामीणों के बोलने पर ठेकेदार किसी की बात नही सुनते मनमानी करते हैं, रोड लेबल किये बगैर डामरीकरण किया जा रहा है, कई जगह चौडाई कम बनाया जा रहा है. जिन घरो को तोड़ने का आदेश है उसे भी नहीं हटाए, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नम्बरों में बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे: ठेकेदार@9893836079, मुंशी@7772099823. हेमसिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे सरगुजा नाचे अलथी कलथी मादर बाजे...सरगुजिहा कर्मा गीत

ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार पोया एक सरगुजिहा कर्मा गीत सुना रहे है:
हाय रे सरगुजा नाचे अलथी कलथी मादर बाजे-
कौन गाँव के करम डार कहाँ के मंदरिया-
मानपुर के करम डार अलका के मंदरिया-
हाय रे सरगुजा नाचे अलथी कलथी मादर बाजे...

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: SONG SURESH KUMAR POYA VICTIMS REGISTER

हम 8 लोगो को एक साल से निराश्रित पेंशन नही मिल रहा है, शिकायत करने कोई सुनते नही...

आश्रित ग्राम-मराडबरा, ग्राम पंचायत-तेलियापानी लेदरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से खोडी बाई सीजीनेट के मिथिलेश मानिकपुरी को बता रही है कि उनको साल भर हो गया हैं निराश्रित पेंशन का पैसा नहीं मिलता हैं. पहले सचिव लोग लाके पैसा देते थे लेकिन अभी 1 साल से रुका हुआ हैं, 8 लोग को नहीं मिलता हैं| इससे उनको बहुत दिक्कत हो रही है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियो से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर निराश्रित पेंशन दिलाने में मदद करें: सचिव@9109560519, सरपंच@9644741264. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@7440662738.

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: KHODIBAI KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

पीपल की ऊँची डाली पर बैठी चिड़िया गाती है...कविता

ग्राम-मेंढारी, पोस्ट-करमडीहा, थाना-बसंतपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सनुप कुमार नेटी चिडियों पर आधारित एक कविता सुना रहे है:
पीपल की ऊँची डाली पर बैठी चिड़िया गाती है-
तुम्हे ज्ञात अपनी बोली में क्या सन्देश सुनती है-
चिड़िया बैठी प्रेम रीती हमे सीखलाती है-
वह चक्के बंधी मानव को मुक्त मन्त्र बतलाती है-
वन में जितने पंछी है कंजत खोखिल...

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: SANUP KUMAR NETI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »