कोरोना वायरस के कारण घर से नहीं निकल पा रहे हैं, राशन उपलब्ध कराने की अपील...
ग्राम-छिपिया, पोस्ट-कोटा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या देवी बता रही हैं कोरोना वायरस के कारण पूरा देश बंद है, घर से बाहर नहीं निकलना है, जिससे कोरोना वायरस से बचाव हो सके, इसी बीच लोगों को प्रतिदिन की अवश्यक चीजो नहीं मिल पा रही हैं, लोगो को राशन नहीं मिल रही हैं जिससे जीवन यापन में समस्या आ रही है इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से संदेस दे रही हैं कि सरकार एसी व्यवस्था करे जिससे लोगो को खाने पीने की चीजे उपलब्ध हो सकें और सभी इस समस्या के समय अपना सहयोग देश हित में कर सकें| संपर्क नंबर@8516047101.
Posted on: Mar 26, 2020. Tags: CORONA MP PROBLEM REWA SONG SUKANYA DEVI VICTIMS REGISTER
कोरोना महामारी से बचाव सभी के सहयोग से हो सकता है...
ग्राम-नवलपुर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं कि उनके गाँव के लोगों ने पुरे देश के साथ जनता करफू का समर्थन किया, गाँव में पूरा दिन सन्नाटा रहा उसके बाद शाम के समय सभी अपने घर के दरवाजे में थाली और घंटी बजाकर सुरक्षा जवानों का स्वागत किया| वे सभी देश वासियों को संदेश दे रहे हैं कि सभी इस काम सरकार का सहयोग करें जिससे इस महामारी से देश को बचाया जा सके |
Posted on: Mar 24, 2020. Tags: CG CORONA KABIRDHAM NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी लें और सावधानी रखें...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश गाँव में रहने वाले उन लोगो को जिनके पास टेलीविजन नहीं है, अख़बार नहीं आते हैं, इंटरनेट वाला मोबाईल नहीं है, सरकार की जानकारी नहीं मिल पाती है उन्हें सीजीनेट स्वर के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं, कोरोना वायरस के कारण जिले में तीन दिन तक धारा 144 लागू है, यदि किसी को बीमारी की आसंका है तो अपने ब्लाक के स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क करें, कोरोना एक महामारी है, किसी अंधविश्वास में न आयें, किसी नये या बाहरी व्यक्ति से न मिलें दूरी बनाकर बात करें, मुंह पर कपड़ा ढककर बात करें, किसी प्रकार की अफवाह में न आयें, जानकारी लें सावधानी बरतें : ब्लाक स्वास्थ्य अधिकारी@7389981301, कोरोना नोडल@9827098054, 8827294999, जिला स्वास्थ्य अधिकारी@07662226888, 7000513009. संपर्क नंबर@7697448583.
Posted on: Mar 23, 2020. Tags: AWARENESS CORONA JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना से डरोना, कोरोना को दूर करोना...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
कोरोना से डरोना, कोरोना को घर भरोना-
कोरोना को दूर करोना, अपने आप घर में धरो न-
करोना का जहर नहीं कर सकेगा घर-
अपने आप नहीं करेगा सफ़र-
जो भी हो डर...
Posted on: Mar 23, 2020. Tags: CG CORONA KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में फंसे हो, छोटे-छोटे बच्चे है, खाने पीने की सामग्री से ख़तम हो गया है, कृपया मद्दद करें...
दीपाली गोडके जिला-अहमद नगर के रहने वाले है अभी वे केसनन तालुका-हवेली, वागोली पुणे में अपने परिवार के साथ रहती है, बता रही है कि वे लोग लॉकडाउन के कारण घर से बाहर नहीं निकल पा रहे है | उनके पास खाने पीने का सामग्री ख़तम हो चूका है, उनके छोटे-छोटे बच्चे है खाने को राशन नहीं है | इसलिए साथी सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके खाने की व्यवस्था करने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9021358749. (167040)

