पढ़े लिखे पति और अनपढ़ पत्नी की कहानी-
एक आदमी था जिसकी पत्नी अनपढ़ थी| और आदमी पढ़ा लिखा था| एक दिन वह बहार जा रहा था| तब पत्नी बोली मुझे भो ले चलोगे ? पति बोला नहीं तुम घर का काम संभालो| लेकिन उसके जिद के कारण मान गया| बोला तुम्हे दो बातें बोलनी है| यदि कोई बोले हैलो तुम इनकी कौन हो ? तो कहना वाईफ हूँ | और कोई कहे ये तुम्हारे कौन है ? तो कहना हसबेंड हैं| पत्नी ने याद कर लिया| जब जाने की बारी आई| और पहुंचकर कार से बहार आई, तो बोली “अब तो भुलाय गईनी हो|” पति बोला ठीक है| जो होगा देखा जायेगा| जब लोग आपस में बाते करने लगे| पत्नी से पूछे तुम इनकी कौन हो| तो उसने बताया| पत्नी हूँ | और पूछे ये तुम्हारे कौन है| तो बोली हैण्डपंप हैं|
Posted on: Apr 29, 2019. Tags: SONG SONU GUPTA STORY UP VICTIMS REGISTER
एक तीर से दो शिकार, करे राजनीती करे व्यापार...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
एक तीर से दो शिकार, करे राजनीती करे व्यापार-
उद्योग पतियों का यारी यार, लोगो का क्यों करे उपकार-
सत्ता में आने से पहले, घर-घर जाकर तू यह कहले-
मै हूँ नहले पे दहले, मुझे ही चुनना तुम पहले-
तुम लोगो को मै ही करूंगा उद्धार-
जब बनेगा मेरा सरकार, बसा दूंगा तुम्हारा घर द्वार...
Posted on: Apr 29, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
नानो निमा नानो निम्माली, हो वेयाया नानो वेयाय नानो निमा ली...शादी गीत-
विकासखण्ड-तोकापाल, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल गांव के एक बुजुर्ग से शादी गीत सुन रहे हैं :
नानो निमा नानो निम्माली-
हो वेयाया नानो वेयाय नानो निमा ली-
नानो निमा नानो निम्माली-
हो वेयाया नानो वेयाय नानो निमा ली...
Posted on: Apr 28, 2019. Tags: BASTAR BHOLA BAGHEL CG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दांतो को मजबूत करने और संबंधित बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दांतो को मजबूत करने और दांतो से संबंधित बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं | बाईबिडिंग 10 ग्राम और फिटकिरी भुनी हुई 10 ग्राम सभी को पीसकर दरदरा चूर्ण बना लें| और तीन लीटर पानी में उबालें| जब एक लीटर पानी रह जाये| तब उसे ठण्डा कर बाटल में रख लें| उस पानी को गुनगुना कर, दिन में दो बार प्रयोग करने से लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 28, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
अजब खेल है मेरे देश का, दलाली करने वाला इंसाफ पता है...कविता-
कानपुर (उत्तर प्रदेश) से के एम भाई आज की परिस्थिति के बारे में एक कविता के माध्यम से बता रहे हैं :
अजब खेल है मेरे देश का-
दलाली करने वाला इंसाफ पता है-
न्याय की गुहार करने वाला बेमौत मारा जाता है-
काला कोट आडर-आडर करता हैं-
और अपराधी बेकसूर हो जाता है...
