जम मग ज्योति जले बूढ़ादेव के आरती होए...आरती गीत

ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक बडादेव की आरती गीत सुना रहे है:
जम मग ज्योति जले बूढ़ादेव के आरती होए-
ज्योति जले हो भईया ज्योति जले-
कोने तो गहावे अउ कोने हर बजावे-
लिंगो तो गावे पारी कुपारी बजावे-
संग साथी आरती गावे बूढ़ादेव के आरती होए-
जम मग ज्योति जले बूढ़ादेव के आरती होए...

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे अलवरखुर्द गांव से कैसे दूसरा गांव अलवरकला बना...एक गाँव की कहानी

ग्राम-अलवरखुर्द, पंचायत-सोनेकान्हार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुखलाल सलाम बता रहे हैं कि पहले अलवरखुर्द और अलवर कला एक ही गांव था लेकिन बाद में दोनों को अलग कर दो गांव बना दिया गया उनका कहना है कि 1945 से पहले वहां मुस्लिम परिवार रहता था इन लोगो ने उस जगह का नाम अलवर खुर्द रखा था, लेकिन फिर वे चले गए, और अब वहां पूरी आदिवासी बस्ती है. कई वर्ष पूर्व गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी की और गांव को अलग कर अपनी बेटी को दहेज़ में दिया जिसका नाम अलवरकला पड़ा तब से वहां दो गांव है| अंकित पडवार@9993697650.

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: SONG SUKHLAL SALAM VICTIMS REGISTER

सतनाम श्री वाहे गुरु तू रब दाता...गुरु वाणी

सुनील कुमार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से एक सिख गुरु वाणी गीत सुना रहे हैं:
सतनाम श्री वाहे गुरु तू रब दाता-
दान मत पूरा हम थारे तिहारी जियो-
मै क्या मांगू कुछ न रहा हर दीजे न प्यारी जीयो-
कट-कट रव दे वन वारि जल थल मै उत्ते वर दे-
मरत पयाल आकाश दिखायो गुरु सद्गुरु के पाही जीयो-
गम होनी कैसी होनी कटपित देखि पुरानी जीयो...

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

मेरे पति को गुजरे 3 साल हो गया है, मुझे विधवा पेंशन नहीं मिलता है, कोई मदद नहीं करता...

पारा चिटकाबहरा, ग्राम पंचायत-गोटगंवा, तहसील+ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बिहानो पैकरा सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के सुखसागर सिंह पावले को बता रही है कि उनके पति का 3 साल पहले मृत्यु हो चुकी है विधवा पेंशन नहीं मिलता है उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास बोले लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में अधिकारियो से बात करके विधवा पेशन दिलाने में मदद करें, जिससे उनको जीवन जीने में बहुत मदद होगी: C.E.O.@9165689001, सरपंच@8889968654. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@8120175780.

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: BIHANO PAIKRA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, दूर से पानी लेकर पीते हैं, कभी खरीदना पड़ता है...

पाठनटोला, ग्राम-जरिही, ब्लाक-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से भगवनिया बाई बता रही है कि पाठनटोला में लगभग 36 लोग रहते है और वहां पर एक भी हैण्डपम्प नहीं है वे लोग एक दूर से पानी लाकर पी रहे है| और कभी-कभी तो पानी खरीदकर लाकर पीना पड़ता है हैण्डपम्प लगवाने के लिए वे लोग तीन साल से ग्रामसभा में आवेदन देते आ रहे है| लेकिन कोई ध्यान नहीं देते है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: P.H.E. विभाग@9993400770, सचिव@7447017819, कलेक्टर@9425168667. लल्लू@9644119463.

Posted on: Jun 19, 2018. Tags: BHAGVANIYA BAI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »