वनांचल स्वर : अतिसार या खूनी दस्त का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी. गांधी आज अतिसार या जिसे खूनी दस्त भी कहते हैं, उसका घरेलू उपचार बता रहे हैं, बेल का गुदा और आम की गुठली दोनो को 100-100 ग्राम लेकर अलग-अलग कूट पीसकर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें, उसके बाद 25-25 ग्राम दोनों को मिला कर 200 ग्राम पानी में उबालें और जब 50 ग्राम पानी बच जाय तब ठंडा कर सुरक्षित रख लें, उसके बाद 4 चम्मच काढ़ा और 4 चम्मच पानी मिलाकर दिन में 4 बार प्रयोग कर सकते हैं, इलाज के दौरान मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, चीनी और नमक का प्रयोग कम करें, हल्का और सुपाच्य भोजन करें, नशा न करें : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

मैं अत्यंत गरीब हूँ, रहने को घर भी नहीं है पर मुझे किसी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही...

भारतीय किसान यूनियन के साथी आज ग्राम पंचायत-पैपखरा, जिला-सीधी, मध्यप्रदेश में हैं वहां से राम बौध द्विवेदी उनको बता रहे है कि वे बहुत गरीब हैं पर उनको पंचायत से किसी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं मिल रही है, उन्होंने सरपंच के पास बोले थे तो सरपंच ने कहा कागज दीजिये तो उन्होंने चार-पांच महीने हुए पूरी प्रक्रिया किये जिसमे उन्होंने आधार कार्ड, बैंक पासबुक और टोकन दिए . सरपच से पूछने पर इधर उधर टाल देते हैं. आर्थिक हालत सही न होने की वजह से उनके पास रहने के लिए भी घर नहीं है। कृपया इन अधिकारियों को फोन कर मदद करें: रामपुर नैकिन C.E.O.@9425626845, ग्राम पैपखरा सचिव@9893045214 सरपंच@9993649915. संपर्क राम बौध लल्लू@9561859317.

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: RAMBODH DWIVEDI SIDHI SONG VICTIMS REGISTER

हायरे गा मोहन मोर दगाबाज रसिया रे...कर्मा गीत-

जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक कर्मा गीत सुना रहें हैं:
हायरे गा मोहन मोर दगा बाज रसिया रे-
मोहन मोर दगा बाज रसिया ल हो-
कोने बनावे बांस के बासुरीया रे-
कोने बनावे सोहनईया मोहन दगा बाज रसिया ल हो-
रसिया बनावे बांस के बसुरिया रे, सोनार बनावे सोहनईया हो...

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: CHANDARSAI SURAJPUR KARMA SONG SONG VICTIMS REGISTER

एक पैर से विकलांग हूँ, कई बार तीन पहिया वाहन के लिए आवेदन किया, कोई ध्यान नही देते हैं...

ग्राम-सिंघपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं वो एक पैर से विकलांग हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं, उनके पास समाज सेवा के कई प्रमाण पत्र हैं, समाज सेवा के अलावा अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए उनके पास कोई अन्य साधन नही है, उन्होंने निशक्त सबल योजना अंतर्गत 20-06-2014 में 3 पहिया मोटर साईकल के लिए आवेदन किया था, अब तक वे कई अधिकारियों, कार्यालयों के पास अपनी समस्या को रख चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण करने में मदद करे : विधायक@9424108817. संपर्क नंबर@9575248234.

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

खाना देते हैं लेकिन खाने के बाद मिठाई नही देते...कहानी-

ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उटारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अखिलेश कुशवाहा एक कहानी सुना रहे हैं, एक बुढ़िया थी जिसके चार बेटे थे, चारो बेटे अपनी माँ खाना देते हैं लेकिन खाने के बाद मिठाई नही देते थे, तो उसने एक दिन सबको कहा जब वे मर जाएगी तो चारो तरफ रसगुल्ला रख देना, उसके बाद वह एक दिन मरने का नाटक करने लगी, तब उसके बेटो ने उसके कहे अनुसार चरो तरफ रसगुल्ले रख दिए और अर्थी उठा कर ले जाने से पहले बेले राम नाम सत्य है, तो बुढ़िया बोली रसगुल्ला बड़ा मस्त है|

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: AKHILESH KUSWAHA KAHANI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »