राशन कार्ड है पर मुझे 7 माह से राशन नही मिल रहा, शिकायत करने पर गुमराह कर रहे हैं...

ग्राम-रामपुर, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लीलावती पटेल सीजीनेट स्वर जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के रूपलाल मरावी को बता रही है कि उसका 7 महीना से राशन नही मिल रहा है राशनकार्ड रहने के बावजूद भी नही मिला है उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले तो बोलते है आज मिलेगा कल मिलेगा लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात करके उनका राशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9753518759, सचिव@7697533053. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@9669481490.

Posted on: Jun 22, 2018. Tags: LILAVATI PATEL SONG VICTIMS REGISTER

मंदिर सुन होए दीपक बिना...गीत

ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे है:
मंदिर सुन होए दीपक बिना-
दीपक सुन होए बाती बिना-
जय रधुनंदन पवन प्रीते तुहरे-
जिन्दगी बहुत दिना बीते-
राज जी ला पूछे रवाना करे भोरे-
येही करन हवे धनुष काहे टोरे-
बिकट रूप धरे लंका जलाये...

Posted on: Jun 22, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

मैंने डेढ़ साल पहले नहर निर्माण में काम किया, उसका पूरा मजदूरी भुगतान नहीं दिया गया...

ग्राम-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चतुरराम साहू बता रहे है कि उन्होंने डेढ़ साल पहले नहर निर्माण में 8 हफ्ते काम किया था उसमे से 5 हफ्ते का पैसा तो मिल गया है पर 3 हफ्ते का पैसा नहीं मिला है | उसके लिए वे जनपद और नहर विभाग के अधिकारी के पास गए थे तो बोलते है कि आपका पैसा बैंक में डाल दिया गया है| जब बैंक में जाते है तो खाते में पैसे नहीं आये है बोलते है बैंक वाले, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर करके उनका भुगतान दिलवाने में मदद करें: S.D.M.@ 9425558633. सम्पर्क@8964973228

Posted on: Jun 22, 2018. Tags: CHATURRAM SAHU KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

सूरज तपता धरती जलती, गरम हवा जोरो से चलती...कविता

ग्राम-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से राजू राणा एक कविता सुना रहे है:
सूरज तपता धरती जलती गरम हवा जोरो से चलती-
तन से बहुत पसीना बहता, हाथ सभी के पंखा रहता-
आरे बादल काले बादल गर्मी दूर भगा रे बादल-
रिमझिम बूँदें बरसा बादल झमझम पानी बरसा बादल-
लो घनघोर घटाए छाई टप-टप-टप बूँदें आई...

Posted on: Jun 22, 2018. Tags: RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER

हमारें गांव में हैंडपंप नहीं है, हम लोग नदी का गन्दा पानी पीते है, गर्मी में वो भी सूख जाता है...

ग्राम -नागाडबरा, पंचायत-माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से जमनीबाई, बुधवरिया, लक्ष्मी और बैगिनबाई बता रहे है कि उनके गांव में 6-7 साल से पानी की बहुत समस्या है 1 किलोमीटर दूर नदी से झिरिया का पानी लाके पीते है. गर्मी में नदी भी सूख जाता है और जब बरसात के दिनों में बाढ़ आ जाता है तो गंदा पानी को छान के पीते है जिससे तबियत खराब भी हो जाता है 10 घर की बस्ती है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: सरपंच@7898628506, सचिव@8349359323, P.H.E.@9893883154.

Posted on: Jun 22, 2018. Tags: JAMNI BAI BUDHVARIYA LAXMI BAIGIN BAI KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »