Impact : लॉकडाउन में खाने की व्यवस्था हो गयी...
ग्राम पंचायत-वागोली, पुणे (महारष्ट्र) से नरोत्तमपुरी गोश्वामी बता रहे हैं वे लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ फंस गये हैं, उन्हें रहने खाने की समस्या हो रही थी वे छत्तीसगढ़ राज्य के मुंगेली जिले के लोरमी ब्लाक के रबेली गाँव के निवासी हैं, वे काम करने के लिये वहां गये थे और लॉकडाउन में फंस गये हैं, उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, जिसके दूसरे दिन उनके भोजन की व्यवस्था हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9340809594. (165702)
Posted on: Apr 28, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MH NAROTTAMPURI GOSWAMI PUNE SONG VICTIMS REGISTER
दुनिया की है हकीकत पुरानी...कोरोना गीत-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
दुनिया की है हकीकत पुरानी-
चल के रुकना है इसकी रवानी-
फर्ज पूरा करो जिंदगी का-
भाग जायेगा दूर कोरोना-
घर से बाहर तुम न निकलना-
घर से बाहर जब तुम निकलना-
साथ पे है मुह को ढकना...
Posted on: Apr 28, 2020. Tags: BIHAR CORONA SONG MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू नुस्खा...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद एच डी गाँधी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अडूसा 250 ग्राम, कालमेग 250 ग्राम, गिलोय 250 ग्राम, चिरायता 250, छोटी पीपली 50 ग्राम, सोंठ 50 ग्राम, कालमेग और गिलोय को छोड़कर बाकि को भून लें, उसके बाद सभी को मिला लें, उसके बाद एक गिलास पानी में एक चम्मच चूर्ण डालकर उबालें और जब एक कप रह जाये तब गुनगुना रहने पर सेवन करें, ये प्रकृया दिन में दो बार करें, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Apr 28, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
काम करने आये थे, लॉकडाउन में फंस गये हैं, खाने की समस्या हो रही है...
निम्बात, नीलगिरी, सूरत (गुजरात) से रूपलाल कोरेटी बता रहे हैं कि वे सिवनी जिला मध्यप्रदेश के निवासी है वे 5 लोग के साथ लॉकडाउन में फंस गये हैं, उनके पास जो पैसा था उसी से काम चला रहे थे लेकिन अब साधन ख़त्म हो चुका है, उन्हें खाने की समस्या हो रही है, वे काम करने के लिये वहां आये थे और लॉकडाउन में फंस गये हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर / रूपलाल कोरेटी@8160682825, दशरथ उइके@9691293105.(165777)
Posted on: Apr 27, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GUJRAT RUPLAL KORETI SONG SURAT VICTIMS REGISTER
No water, We use only two cans of water per day per family...Please help
My name is Madakkam Swapna from Kranti Nagar- village, Gattamalla- panchayat, Laksmidevi Palli- Mandalam, Bhadradri Kothiagudem- district (Telangana). There are 36 families in our village. We have no fresh water to drink and the water is finishing fast as summer approaches. We use only two cans of water per day and that also we are getting dirty water. We need help with water tankers in the morning and evening, please help us by talking to the authorities. Contact no:9347500636
