पीड़ितो का रजिस्टर: 2005 सलवा जुडूम के समय नक्सली डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना विस्थापित हुए...
ग्राम पंचायत-इरावेंडी,ब्लॉक-भुर्गुमपाड,जिला-भद्राद्रि कोतागुडेम (तेलंगाना) से तेलम कोसा बता रहे हैं कि 2005 सलवा जुडूम के समय नाक्साली डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना विस्थापित हुए| अब तेलंगाना में भी फारेस्ट विभाग वाले ने गाँव के ग्रामीणों को परेशान कर रखा रहे हैं| और आदिवासियों का जमीन को छिनकर पौधा लगाये है| ग्रामीण परेशान हैं सरकार उनकी कोई मदद नहीं कर रही है| आधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9948191405.
Posted on: Feb 11, 2022. Tags: BHURGAMPAD DISPLACED GONDI IDP KOTHAGUDEM POLICE VICTIM TG VICTIMS REGISTER BHADRADRI
हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या परन्तु कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम-नयापारा, पंचायत-किलौर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अडमा मंडावी जी बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है| वहां के लोग दूर से पानी लाकर पीते हैं, बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होनें गांव में सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुईं है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: सरपंच@9381847130, सचिव@8435289507, संपर्क नंबर@8964906779.
Posted on: Feb 11, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
आंगनबाड़ी भवन नहीं होने के कारण छोटे बच्चों को दिक्कत होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम -नेंगानार, पंचायत-चिढपाल, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजूराम कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में आंगनबाड़ी स्कूल खोलना था, लेकिन अभी तक नही खुला हैं, वहां 57 बच्चें है, आंगनबाड़ी केंद्र नही होने के कारण बच्चों को शिक्षा नही मिल पा रहा हैं, इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कि समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9111609409, सरपंच@9399273496, सचिव@9993108409, सीईओ@9406166884, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Feb 11, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM SCHOOL
हमारे पटेल पारा में पानी की बहुत समस्या है, नाला से पानी लाना पड़ता हैं, कृपया मदद की अपील-
ग्राम-मूतनपाल, पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सनकूराम मुचाकी बता रहे हैं, उनके गांव के पटेल पारा में पानी की बहुत समस्या हैं, लोगों को 2 किलोमीटर दूर नाला से पिने के लिए पानी लाना पड़ता हैं, नहाने के लिए भी नाला जाना पड़ता हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं, लेकिन अभी तक हैण्डपंप नही बना हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: PHE@07782222224, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Feb 11, 2022. Tags: BASTANAR CG PROBLEM WATER
गांव में पुल नहीं होने के कारण लोग पत्थर बिछा के आना-जाना करते हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम-बंडापारा, पंचायत-चीतापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दशरत कश्यप बता रहे हैं उनके गाँव में पुलिया नहीं बना है, वहाँ के लोग नदी मे पत्थर बिछा के आगमन करते है| बहुत परेशानी होती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किए है, लेकीन अभी तक गाँव में पुल नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने मे मदद करें: सरपंच@9407669833, सचिव@9406109008, संपर्क नंबर@9406109008.
