स्वास्थ्य स्वर : दांतों के कीड़े निकालने का घरेलू नुस्खा...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय दांतों के कीड़ो को निकालने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, लघुकंटकारी या भटकटईया के पीले फल को लेकर उसमे तेल और घी लगाकर लकड़ी के आग में डाल दें, उसके बाद धुआं निकलेगा तब उसके ऊपर मिट्टी का बर्तन रख दें, जब उसमे धुआं भर जाये तो उसमे एक छेद कर दें और अपने मुंह में धुआ को लेकर एक थाली में पानी भरकर मुंह को थाली के ऊपर खोलें, ऐसा करने से दांत के कीड़े बाहर आ जाते हैं और आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 13, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में खाने को कुछ नहीं मिल रहा था तो सब्जी की खेती की...

ग्राम-लफंदा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेस कुमार अपनी साथी लक्ष्मी से चर्चा कर ररही हैं, लक्ष्मी बता रही हैं, उन्होंने लॉकडाउन के सब्जी की खेती की है, उनका कहना है कि लॉकडाउन में सब्जी की दिक्कत हो रही थी खाने को कुछ नहीं मिल रहा था तो सब्जी की खेती की| आज सब्जी की दिक्कत नहीं है | (AR)

Posted on: Jul 13, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG STORY VICTIMS REGISTER

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन फार्म भरा था, अभी तक नाम नहीं आया, मदद की अपील...

सुरेन्द्र कुमार यादव ग्राम-चौकिहा पंचायत+पोस्ट-डभौरा जिला रीवा मध्यप्रदेश से बता रहें है, कि वे बहुत ही गरीब हूँ इस बरसात में मेरा घर गिर गया है, वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये मांग कर रहे है वो कह रहें है, कि आधिकारी आके जाँच करें|आज से दो साल पहले ऑनलाइन फार्म अप्लाई किया था लेकिन अभी तक मेरा आवास योजना नहीं आया, बता रहें है जब पानी गिरता है तब मेरे छोटे-छोटे दो बच्चे है उनको मै बरसाती ओड़ाकर घर में रखता हूँ| कीड़ा मकोड़ा से भी डर लगता है इसलिये सीजीनेट सुनने सभी साथियों से मदद की अपील करते है की सम्बंधित अधिकारियो से बात करके आवास दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@ 9755171515, CEO@94079803480, सचिव नम्बर@7898070744

Posted on: Jul 13, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM REWA MP SONG SURENDRA KUMAR YADAV VICTIMS REGISTER

प्रवासी मजदूर की सूची में नाम जोड़ने के लिये आवेदन करते हैं लेकिन नाम नहीं जोड़ा जा रहा है-

ग्राम पंचायत-कनई सांगवा, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार प्रवासी मजदूरों की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव के निवासी महेंद्र सिंह बता रहे हैं कि वे 5 साल से रायपुर में गाड़ी चालक का काम कर रहे हैं, लॉकडाउन के कारण वे काम पर नहीं जा पाये हैं, वे अपना नाम प्रवासी मजदूर की सूची में जोड़वाना चाहते हैं लेकिन अधिकारी उनका नाम नहीं जोड़ रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर प्रवासी मजदूर की सूची में नाम जोड़वाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7987035319. कलेक्टर@6266562658, रोजगार सहायक@8720822981. (170426) (AR)

Posted on: Jul 13, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : खांसी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह खांसी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, भुट्टा या मकई को खाने के बाद उसका जो हिस्सा बचता है, जिसे फेक दिया जाता है उसे मिट्टी के बर्तन में रखकर ढक लें और जला कर उसका राख बना लें, उसके बाद 2 चुटकी चूर्ण लेकर शहद के साथ मिला लें और सेवन करें, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 13, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »