हमारे मोहल्ले में 300 लोगों के लिए एक ही हैंडपंप, कृपया दूसरा लगवाने में हमारी मदद करें...
ग्राम-मोहली, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राधेश्याम साकेत बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 11 में 300 की जनसंख्या है वहां पानी की बहुत समस्या है हैण्डपम्प है लेकिन ज्यादा जनसँख्या होने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है उसके लिए ग्राम सुराज में आवेदन किये थे लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके दूसरा हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: P.H.E.@9589733942, कलेक्टर@9826443377, सरपंच@9754760084. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9617887661.
Posted on: Jun 22, 2018. Tags: RADHEYSHYAM SAKET SONG VICTIMS REGISTER
ज्योत से ज्योत जगाते चलो...संघटन गीत
ग्राम-ताराडांड, पोस्ट-जमुड़ी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से अर्चना सिंह नेटी एक संघटन गीत सुना रही है:
ज्योत से ज्योत जगाते चलो-
प्रेम की गंगा बहाते चलो-
राह में आए जो दीन दुखी-
सबको गले से लगाते चलो-
जिसका ना कोई संगी साथी-
ईश्वर है रखवाला जो निर्धन है-
जो निर्बल है वह ही प्रभु का प्यारा-
आशा टूटी ममता रूठी छूट गया है किनारा-
बंद करो माँ द्वार दया का-
दे दो कुछ तो सहारा-
दीप दया का जलाते चलो-
प्रेम की गंगा बहाते चलो...
Posted on: Jun 22, 2018. Tags: ARCHNA SINGH NETI SONG VICTIMS REGISTER
हमारें गांव में रोड की बहुत समस्या, बरसात में आधा किलोमीटर दूर तक कीचड़ हो जाता है...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-कडिया, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) में है वहां से वासोंदेवी, संगीता, बाबूलाल मरकाम, भिटो देवी, और राजकुमारी बता रहे है कि उनकें गांव में वार्ड क्रमांक एक में रोड की बहुत समस्या है आधा किलोमीटर दूर तक कीचड़ हो जाता है आने जाने में बहुत दिक्कत होता है,उसके लिए उन्होंने सरपंच को मौखिक रूप से बोला गया था लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में अधिकारियो से बात करके रोड बनवाने में मदद करें: C.E.O.@9416360411, कलेक्टर@9425253580.संपर्क राजकुमारी@9669314298.
Posted on: Jun 22, 2018. Tags: SONG VASODEVI SANGEETA RAJKUMARI BALRAMPUR VICTIMS REGISTER
धुमा-धुमा करें घाम, केसे के बचाले परान...कर्मा गीत
ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं:
धुमा-धुमा करें घाम, केसे के बचाले परान-
नदी नला सूखे फुलवार धुमा करें घाम-
नदी तो नला सूखे रे पडकी भागे पहार-
धुमा-धुमा करें घाम केसे के बचाले परान-
जंगल झाड़ आगी लागे रे धुमा करें घाम-
धुमा-धुमा करें घाम केसे के बचाले परान...
Posted on: Jun 22, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे यहाँ बड़ा वाला ट्रांसफार्मर निकालकर छोटा लगा दिए, उससे बिजली नहीं जल रही है...
कुयेडी, पंचायत-झिर्रापारा, पोस्ट-विश्रामपुरी, तहसील-बड़ेराजपुर, जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से मंगलराम मंडावी बता रहे है कि पहले बड़ा वाला बिजली का ट्रांसफार्मर था उसको बदलकर छोटा वाला लगा दिया है जिससे सही तरीके से बिजली नहीं जल रहा है| तो उनका अनुरोध है कि बड़ा ट्रांसफार्मर लगा दिया जाए ताकि बिजली अच्छे से जल सके: इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग करें रहे है कि नम्बरों में बात करके बड़ा वाला ट्रांसफार्मर लगवाने में मदद करें:
लाइनमेन@9584085973, विद्युत विभाग J.E.@8085809595. कलेक्टर@9424200202. मंगलराम मंडावी@8120473865.
