13 साल से विधवा पेंशन के लिए आवेदन कर रही हूँ, अभी तक नही मिला, कृपया मदद करें...
आश्रित ग्राम-मन्नाविदी, पंचायत-सरेखा, ब्लोक बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिसाहिन बाई धुर्वे बता रही हैं वे 13 साल से विधवा है, अपने घर की मुखिया है पूरी जिम्मेदारी उठाती हैं, उन्होंने कई बार संबंधित कार्यालय में विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया, लेकिन अभी तक उन्हें विधवा पेंशन नही मिला रहा है अधिकारी आश्वासन देते है लेकिन आज तक कोई कारवाही नही हुई, इसलिए वे सीजीनेट के सुनने वाले सभी सांथियो से अपील कर रहे है कि इन नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : CEO@9669725077, कलेक्टर@9424136900, सचिव@7089858694. संपर्क@6260781574.
Posted on: Jun 24, 2018. Tags: LAKSHMAN SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER
माटी के महल उगे, कठवा के गोला...गीत-
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
माटी के महल उगे, कठवा के गोला-
कैसन जीव लागे उठाय लेजेंव तोला-
सीयावर राम चंद्र की जय-
माटी के महला उगे कठवा कर गोला-
कईसन जीवा लागे उठाए लेजेवं तोला...
Posted on: Jun 24, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER
नांदेड महाराष्ट्र के छोटे किसान दादाजी रामाजी खोबरागड़े ने कई धान की किस्में विकसित की...
स्वतंत्र पत्रकार बाबा मायाराम आज हमें जिला-नादेड़ (महारष्ट्र) में अभी हाल में 3 जून 2018 को दिवंगत हुए किसान दादाजी रामाजी खोबरागड़े को श्रद्धांजली देते हुए उनके बारे में बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि उन्होंने HMT धान की किस्म को विकसित किया, जो आज बहुत मशहूर धान है, और बाजार में भी इसका अच्छा दाम मिल जाता है, वे बहोत बड़े किसान नही थे लेकिन उन्होंने डेढ़ एकड़ की भूमि में ही अपने अनुभव से इस किस्म को विकसित किया, 1983 से 98 के बीच उन्होंने कई किस्मे विकसित की, उनको कई बार पुरुस्कार से सम्मानित किया गया, महारष्ट्र सरकार द्वारा भी सम्मानित किया गया था |बाबा मायाराम@9424437330
Posted on: Jun 24, 2018. Tags: BABA MAYARAM SONG VICTIMS REGISTER
हय रे हाय पानी बरसत नईयाय भाई...पेंडरिया गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक पेंडरिया गीत सुना रहे हैं :
हय रे हाय पानी बरसत नईयाय भाई-
कैसे-कैसे खेती कमाई, पानी बरसत नाइया भाई-
कैसे बुनी कोदो कुटकी कैसे बुनी धान-
कैसे-कैसे बुनी मकई पानी बरसत नईया भाई-
असाड कहर खेती ल हम सावन कमाई-
उमे नईया उपजा पता कामे लड़िका जियाई-
हाय पानी बरसत नईया भाई...
Posted on: Jun 24, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
5 साल से मुझे विधवा पेंशन नही मिल रहा है, बार बार बोलने पर भी अधिकारी ध्यान नही देते...
जेल्हापारा, ग्राम पंचयत-पासल, थाना-बिहारपुर, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अस्पातिया बता रही हैं मुझे 5 साल से विधवा पेंशन नही मिल पा रहा है, जिसके करण उन्हें जीवन यापन करने में दिक्कत होती है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने सरपंच, सचिव के पास कई बार आवेदन किए लेकिन कोई ध्यान नही दिया जा रहा है, इसलिए वे परेशान होकर सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर अधिकारियो से बात कर निवेदन करे जिससे विधवा पेंशन मिल सके :सचिव@9669593766, सरपंच@7994053088, CEO@9926192534, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@9617164393.
