मेरे गाँव में विद्युत विभाग द्वारा बिना रीडिंग के मनमानी बिल भेजने से लोग परेशान, कृपया मदद करें...
ग्राम-नवगई, थाना-चांदनी बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बृजभान जयसवाल बता रहे हैं, कि उनके गाँव में बिजली बिल बिना रीडिंग लिये आता है, विधुत विभाग मनमानी बिल भेज रहा है, जिसका असर उनके जैसे गरीब लोगों के आर्थिक जीवन में पड़ता है और वे अक्सर बिल नही चुका पाते, हर महीने 300-400 रुपए का बिजली बिल आता है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : कलेक्टर@9826443379, विधुत विभाग@9584990954, सचिव@9617122256, सरपंच@9753128248. संपर्क@7745989780.
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: BRIJBHAN JAYASWAL SONG VICTIMS REGISTER
हरे रामा पिया गये परदेश, ना आये पाती रे हरे...कजली विरह गीत-
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक कजली गीत सुना रही हैं :
हरे रामा पिया गये परदेश, ना आये पाती रे हरे-
मोहे समझावें, समझावें ससुराल-
के बहु मोरो धरो ह्रदय में धीर ललन घर आएंगे हरे-
जेठा मोरी मोही समझावें, समझावें जेठी-
कि बहू मोरो धरो ह्रदय में धीर भईया घर आएंगे हरे-
ननदी मोरे मोही समझावें, समझावे ननादोई...
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: MANDAKNI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER
मेरे जाने ना है पहचान, मेरे घर आ गये मेहमान...गीत
ग्राम-नवगोई, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ) से रामावती जयसवाल एक गीत सुना रही हैं:
मेरे जाने ना है पहचान, मेरे घर आ गये मेहमान-
उनको मै खाना खिलाऊंगी उनको मै पानी पिलाऊंगी-
जाने ना है पहचान दीदी मेरे आ गए मेहमान-
मै उनको पानी पिलाऊंगी खाना खिलाऊंगी-
जाने ना है पहचन, भईया मेरे घर आ गये मेहमान-
पानी नही रहेगा तो ढूंड लाऊंगी, उनको खाना नही मिलेगा तो मै ढूंड लाऊंगी...
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: RAMA JAYSWAL SONG VICTIMS REGISTER
अकेला व्यक्ति कमजोर और असहाय होता है, हमेशा मिल जुल कर रहना चाहिए...कहानी-
एक किसान था उसके सात लड़के थे, सातों का आपस में कोई मेल नही खाता था, सभी लडते रहते थे, जिस बात पर किसान बहुत चिंतित था तब किसान ने एक बार अपने बेटों को बुलाकर सात लकडियो को एक सांथ रबर से बांधकर तोड़ने को कहा, जिस पर सभी ने बारी-बारी से लकड़ी को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे, उसके बाद किसान सभी को एक-एक लकड़ी दिया तब सभी ने तोड़ दिया, किसान ने कहा देखिये एकता में कितनी शक्ति है अगर तुम सब एक साथ रहोगे तो कोई कुछ नहीं बिगाड पाएगा दोस्त आपस में लडाई झगडा न करे.सब लोग इस कहानी को सुने और आनंद उठाए इस तरह से कहानी से सीख मिलती है, अकेला व्यक्ति कमजोर होता है, इसलिए हमेशा मिलजुल कर रहना चाहिए |
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: SONG SONU GUPTA STORY VICTIMS REGISTER
सावना के दियना जराय मोरे बाबा, शिव जी गुरुवर बनाये मोरे बाबा...भजन
ग्राम-कोटराही, पोस्ट-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़ी) से लक्ष्मीनारायण कुसवाहा एक भजन सुना रहे हैं :
सावना के दियना जराय मोरे बाबा, शिव जी गुरुवर बनाये मोरे बाबा-
रोज दिन घरे-घरे होल शिव चर्चा, चर्चा म लगला हमार कुछ खर्चा-
जिनगी के रंगवा रंगाय मोरे बाबा, शिव जी गुरुवर बनाये मोरे बाबा-
जिनगी भर जिनवा पिसाय मोरे बाबा, शिव जी गुरुवर बनाये मोरे बाबा-
चोला और नरियर चढ़ाय मोरे बाबा, शिव जी गुरुवर बनाये मोरे बाबा-
रोज दिन घरे-घरे होले शिव चर्चा, दिनवा गुजरतानी बाटी-बाटी परचा...
