हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ...वंदना गीत-
ग्राम-गोरबहरी, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से त्रिलोकी सिदार एक वंदना सुना रहे हैं:
या कुंदेंदु तुषार हार धवला, या शुभ्र वास्त्राविता-
या वीणा वरदंडमंडित करा या श्वेत पद्मासना-
या ब्राम्हा चित शंकरा प्रभुति भी, देवय सदा वंदिता-
श्यामा पातु सरस्वती भगवती, निशेश जध्या पहा-
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तारदे माँ-
तू स्वर की देवी संगीत तुझसे, हर शब्द तेरा है, हर गीत तुझसे-
हम हैं अकेले, हम है अधूरे तेरे शरण में हमें तार दे माँ...
Posted on: Jul 29, 2018. Tags: SONG TRILOKI SIDAR VICTIMS REGISTER
नइयो रे तिना नामुर ना नो ये...गोंडी रेला गीत
ग्राम-वर्षाकला, तहसील-एटापल्ली, जिला-गढ़चिरौली, महाराष्ट्र से रानो वड्डे गाँव की महिलाओं द्वारा गाए जा रहे गोंडी गीत की रिकॉर्डिंग कर रही हैं. गीत शादी के समय लिंगो देव की स्तुति में गाया जाता है. गीत में बताया जा रहा है कि संसार में जो कुछ भी है सब लिंगो ने ही बनाया है...
नइयो रे तिना नामुर ना नो ये-
लिंगो र ने कुंगोर दोती रो रे लो रे पुन्गर सा लो ये...
Posted on: Jul 28, 2018. Tags: RANO WADDEY SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : कोदो सुगर रोगियों के लिए बहुत उपयोगी-
ग्राम-तरहुल, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़ ) से रामाराम चुरिया कोदो के फसल के बारे में जानकारी दे रहे हैं, वे बता रहे हैं कि कोदो की खेती करने के लिए तीन बार जोताई की जाती है उसके बाद बीज की बुआई की जाती है, ये हरेली त्यौहार के समय बोया जाता हैं, फसल के बढ़ने, पकने के बाद कटाई कर उसकी मिसाई की जाती है, इस सब के बाद उसे मिट्टी के जाता से दरते हैं, तब जाकर उसका चावल प्राप्त होता है, फिर उसे साफ़ कर बेचने के लिए तैयार कर लेते हैं, सुगर रोग के लिए कोदो उपयोगी है, सुगर के रोगी कोदो के चावल का उपयोग भोजन में करते हैं |
Posted on: Jul 27, 2018. Tags: RAMARAM CHURIYA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got our water connection restored after report on CGnet Swara...
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई) जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवकुमार रावत बता रहे हैं कि उनके संस्थान में एक महीने से पीने के पानी की समस्या थी जिससे सभी परेशान थे। इसके लिए उन्होंने प्राचार्य और संस्था के अधिकारियों के पास लिखित, मौखिक दोनों तरह से आवेदन दिया था, अधिकारियों का कहना था सड़क की मरम्मत होने कारण पानी सप्लाई रोक दी गई है और इस समस्या को दूर करने में समय लगेगा, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड किया, जिसके 20 दिन बाद पानी मिलना शुरू हो गया है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने समस्या को हल करने में उनकी मदद की : शिवकुमार रावत @9644778008.
Posted on: Jul 27, 2018. Tags: SHIVKUMAR RAVAT SONG VICTIMS REGISTER WATER
मीना दे न वीना मए वाणी मीना, विदुम गाए गीतुम ललित मीत बीना...संस्कृत में बसंत गीत-
ग्राम पंचायत-तरहुल, तहसील-दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कुमारी रोशनी, कुमारी मनीषा एक बसंत गीत संस्कृत भाषा में सुना रहे हैं :
मीना दे न वीना मए वाणी मीना-
विदुम गाए गीतुम ललित मीत बीना-
मधुर मंजरी, पिंजरी भूत माला-
बसंते रसंते ये संसार सारा-
कला पा ललित कोकिला काक लीना-
मीना दे न वीना मए वाणी मीना...

