जागो-जागो रे गोंडवाना के वीर जवान अब तो जागो...जागरूकता गीत-

ग्राम-धुमाडाड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
जागो-जागो रे गोंडवाना के वीर जवान अब तो जागो-
कोल माइस आवथे पावर प्लांट लगथे-
कोदो कुटकी खाना है बीमारी भगाना है-
घर दुवार उजडथे खेती-बारी भागथे-
रुख-राइ कटथे जड़ी-बूटी भागथे-
जागो-जागो रे गोंडवाना के वीर जवान अब तो जागो...

Posted on: Jun 28, 2018. Tags: BHAN SAHU SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : पेट में होने वाले कीड़े का घरेलू उपचार

प्रयागविहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी. गांधी पेट में होने वाले कीड़े का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिनको इस प्रकार की समस्या हो वे बायबिडिन और पलास के बीज 20-20 ग्राम, लेकर दोनों को पीस कर चूर्ण बना ले और 30 ग्राम नीबू के रस में मिलाकर सुरक्षित रख लें, उसके बाद 3-3 ग्राम चूर्ण खाली पेट दिन में दो बार पानी के सांथ सेवन करें, 30 दिन तक प्रतिदिन सेवन करने लाभ मिल सकता है, मीठा, गरिष्ठ भोजन, ना करें, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें, नशा ना करें संतुलित भोजन ग्रहण करे, पानी ज्यादा पीएं |
संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Jun 28, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

हे प्रभु आनंद दाता ज्ञान हमको दीजिये...गीत-

ग्राम-नवगोई, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बृजभान जयसवाल एक गीत सुना रहे हैं :
हे प्रभु आनंद दाता ज्ञान हमको दीजिये-
लीजिये हमको शरण में हम सदाचारी बने-
ब्रह्मचारी धर्म-रक्षक वीर व्रत धारी बनें-
मै सर को झुकता हूँ निस दिन भगवान तुम्हारे चरणों में-
हे प्रभु आनंद दाता ज्ञान हमको दीजिये-
लीजिये हमको शरण में हम सदाचारी बने...

Posted on: Jun 28, 2018. Tags: BRIJBHAN JAYASWAL SONG VICTIMS REGISTER

अधिकारियो के कहने पर एक साल पहले शौचालय बनाया लेकिन अभी तक पैसा नही मिला...

ग्राम-सजनखार, पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सिया बाई बता रही हैं कि सचिव, सरपंच के कहने पर उन्होंने अपने लागत से अपने घरे में शौचालय का निर्माण कराया, एक साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक अधिकारी लागत का पैसा नही दे रहे हैं, वे समस्या को लेकर कई बार सरपंच सचिव के पास आवेदन दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर लागत का पैसा दिलाने में मदद करें :
सचिव@7898126988, सरपंच@9630019712. सम्पर्क@8964973228.

Posted on: Jun 28, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

हम प्राथमिक विद्यालय के नन्हे-मुन्हे बच्चे हैं...प्रेरणा गीत

जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से परी एक प्रेरणा गीत सुना रही हैं :
हम प्राथमिक विद्यालय के नन्हे-मुन्हे बच्चे हैं-
सैतानी करते हैं खूब लेकिन दिल के सच्चे हैं-
साफ सफाई से रहने को मैम ने हमे सिखया है-
खुले में शौंच बुरी आदत है हमको ये समझाया है-
हांथ धोकर खाना खाते बच्चे वे ही अच्छे हैं-
देश हमारा भारत है हमको देश प्रेम करना है-
हर व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है...

Posted on: Jun 28, 2018. Tags: PARI ANUPPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »