जवा खेते एंगो हम खेते गे नायो...सादरी भाषा में शादी गीत-

ग्राम-सुग्गासरवा, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से अंजला किंडो और बलेरिया एक्का सादरी भाषा में एक शादी गीत सुना रहे हैं :
जवा खेते एंगो हम खेते गे नायो-
अंगना के रस गवा ली हर लो हर बई संगे यायो-
घर के रस गवा लई चली गे लग आयो-
बंना के रस गवा ली हर लो हर बई सगे आयो-
बंना के रस गवा ली हर लो हर बई सगे आयो...

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: RANO WADDE SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में सड़क की खराब स्थिति से सभी स्थानीय अधिकारी अवगत है, लेकिन ध्यान नही दे रहे...

ग्राम-सिंघपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं, पंडरिया जनपद से बजाक मार्ग जो कुकदुर, लखनपुर, कोलमी से होते हुवे जो रास्ता गुजरा है, वह बहुत खराब है, कीचड़ है, गड्ढ़े हैं, लोगो को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है, इस समस्या से सभी स्थानीय अधिकारी अवगत हैं उनको कई बार इसके लिए अनुरोध किया गया है पर इसके बावजूद भी कोई ध्यान नही दिया जा रहा हैं, इसलिए सांथी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे सड़क की समस्या हल हो सके : विधायक@9424108817, तहसीलदार@7722880906. संपर्क नंबर@9575248234.

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM ROAD PROBLEAM SONG VICTIMS REGISTER

लाओ लाओ रे सखी, ले आओ तेल हल्दी पीस के...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडीयारी एक कविता सुना रहे हैं :
लाओ लाओ रे सखी, ले आओ तेल हल्दी पीस के-
बेटी जीवन की सगाई भयो-
लगन के ठाड़ भयो समधिन पठायो-
न्योता न्योती साजन देई आयो-
लल्लन ब्राम्हण देवता मिली वेदी बनायो-
लाओ लाओ रे सखी, ले आओ तेल हल्दी पीस के...

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

लड़का होगा या लड़की इसके लिए महिला जिम्मेदार नही, मानसिकता को बदलने की आवश्यकता...

लोगों के मन में इच्छा होती है कि उसके घर में बेटा जन्म ले और उसकी चाह से अक्सर महिलाओं पर अत्याचार होता है, जबकि उसका कारण महिला नही है फिर भी वे अत्याचार का शिकार होती है, लड़का जन्म लेगा या लड़की यह पुरुष के गुणसूत्रों पर निर्भर करता है, लेकिन समाज में मानसिकता है कि इसका कारण महिला ही हैं, पुरुष में X, Y और महिला में X, X गुणसूत्र होते हैं, जब पुरुष का Y और महिला का X गुणसूत्र मिलता है, तब बेटा, लेकिन जब पुरुष और महिला दोनों का X, X गुणसूत्र मिलता है तो बेटी होती है, महिला में बेटे का गुण होता ही नही फिर भी उसे जिम्मेदार ठहराया जाता है, अत्याचार होता है इसलिए आज के इस मानसिकता को बदलने की आवश्यकता है |

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: SANDIP KUMAR BAIRAGI SONG VICTIMS REGISTER

करमा मा भौजी नाचे छमा-छम रे करमा मा...कर्मा गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे है:
करमा मा भौजी नाचे छमा-छम रे करमा मा-
दादा हर नाचाथे भौजी के संग-
देवर हर करथे भौजी ला तंग रे करमा मा-
करमा मा भौजी नाचे छमा-छम रे करमा मा-
करमा मा भौजी नाचे छमा-छम रे करमा मा...

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: KARMA MEWALAL DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »