मेरी उम्र 65 साल है, बार बार आवेदन करने के बाद भी मुझे वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा...
ग्राम पंचायत-मसगा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से इनजोरिया रूपलाल मरावी को बता रही हैं, मेरी उम्र 65 साल है, पर मुझे वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रही है, इसके लिए ग्राम सभा में आवेदन किये, अधिकारियो का कहना है आने पर सूचना देंगे, उनका कहना है सरकार की योजना है तो उन्हें पेंशन मिलना चाहिए, लेकिन आज तक नही मिला, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर अधिकारियो से बात कर उन्हें वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें: सचिव@9669859770, सरपंच@9131800704, CEO@9165689001. संपर्क नंबर@7697080920.
Posted on: Jun 29, 2018. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
झुलना बंधागे कुदरगढ़ में, झुलोना कुदरगढ़ वाली...भजन गीत
ग्राम-सेमरा कला, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से फूलपति पैकरा एक भजन सुना रही हैं :
झुलना बंधागे कुदरगढ़ में, झुलोना कुदरगढ़ वाली-
काहे के झुलना काहे के लगे डोर-
कोन हर झुलोइया झुलथे बडे जोर-
झुलना बंधागे कुदरगढ़ में, झुलोना कुदरगढ़ वाली...
Posted on: Jun 29, 2018. Tags: FULPATI PAIKARA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में हैंडपंप नही है, पानी के लिए दूसरे पारा के सोलर पम्प का उपयोग करते हैं...
ग्राम पंचायत-तेलियापानी लेदरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से फागीराम मिथिलेश मानिकपुरी को बता रहे है, गांव के गोर्रापारा में पानी की समस्या है, पारा में हैंडपंप नही है, 20 घर हैं, लोग पानी के लिए दूसरे पारा के सोलर पंप का उपयोग करते हैं, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : सचिव@9109560519, PHE@9893883154. संपर्क नंबर@9165801357.
Posted on: Jun 29, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
चंपा चमेली गोंदा फूल लियो रे शिवा गुरु चली आना...भजन गीत
ग्राम-कडीया, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हिरमन पोया एक भजन गीत सुना रही हैं:
चंपा चमेली गोंदा फूल लियो रे शिवा गुरु चली आना-
बनाये के माला जोहथो मै तोला शिवा गुरु चली आना-
चंपा चमेली गोंदा फूल लियो रे, मईया भवानी चली आना-
चंपा चमेली गोंदा फूली लियो रे, नीलम दीदी चली आना-
बनाये के माला जोहथो मै तोला नीलम दीदी चली आना...
Posted on: Jun 29, 2018. Tags: HIRMAN POYA SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : चर्म रोग का घरेलू उपचार
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गाँधी चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जो चर्म रोग से पीड़ित हैं वे एक कप दही,आधा चम्मच अलसी का पाउडर, एक चम्मच शहद सभी को मिलाकर लस्सी जैसा बना लें, और भोजन के बाद दिन में एक बार सेवन करें, इसका प्रयोग दिन में ही करना है और एक ही बार करना हैं, भोजन में बैगन, भिंडी, हल्दी, कटहल का प्रयोग नही करना है, नमक का प्रयोग कम करें, मिर्च मसाला, तेल खटाई का प्रयोग नही करना है, खाने में मूंग दाल और अरहल की दाल का ही प्रयोग करना हैं, संतुलित भोजन लें, साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें, नमीयुक्त कपड़े न पहने. एच.डी.गांधी@9111061399.

