केन नदी में अवैध बालू खनन से आस-पास के गांव प्रभावित, जल संकट से जूझ रहे हैं लोग...मदद की अपील-

ग्राम-लसगरिहा, पंचायत-हथौहां, जिला-छतरपुर (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं कि केन नदी में आये दिन मशीनो द्वारा बालू का अवैध खनन चलता रहता है| जो प्रसासनिक अधिकारियों के मिली भगत से हो रहा है| उस अवैध खनन से नदी के आस-पास के गांव के कुवे और हैण्डपंप का पानी सूख चुका है| लोगो को पानी के लिये दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर केन नदी में होने वाले अवैध बालू खनन को रुकवाने में मदद करें: कलेक्टर@07682241500, मुख्यमंत्री@0755244333. साधू सिंह@8719095669.

Posted on: Mar 16, 2019. Tags: CHHATARPUR MP PROBLEM SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

मीठी वाणी बोले राम, पति के पावन सीता राम...रामायण श्लोक-

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-निवाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुसवाहा रामायण श्लोक सुना रहे हैं:
परशुराम क्रोधित हो आये, दुष्ट भूप मन में हरसाए-
जनक राज ने किया प्रणाम-
पति के पावन सीता राम-
बोले लखन सुनो मुनि ज्ञानी-
संत नहीं होते अभिनामी-
मीठी वाणी बोले राम, पति के पावन सीता राम...

Posted on: Mar 16, 2019. Tags: MANOJ KUSWAHA MP NIMADI SHLOKA SONG VICTIMS REGISTER

मन के वीणा से गूंजे ध्वनि मंगलम...स्वागत गीत-

ग्राम-महेशपुर, पोस्ट-लटोरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सावित्री यादव एक स्वागत गीत सुना रही हैं:
मन के वीणा से गूंजे ध्वनि मंगलम,
स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम-
कैसा पावन सुहावन समय आज है-
आप आये अतिथियों में सरताज है-
मन के बगिया में हमने जो कलियां चुनी...

Posted on: Mar 16, 2019. Tags: CG SAVITRI YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WELCOME SONG

वीणा वाली मईया वीणावा बजात ओ...वंदना गीत-

ग्राम-केरकेट्टा, पोस्ट-जोगा, थाना-उचारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अनीता वेदी एक वंदना गीत सुना रही हैं :
वीणा वाली मईया वीणावा बजात ओ-
वीणावा बजा के मईया, कंठ में समाजा ओ-
अंधरा के आंख देते, कोढ़िया के काया ओ-
बांझन के पुत्र देते, निर्धन के माया ओ-
वीणा वाली मईया वीणावा बजात ओ-
वीणावा बजा के मईया, कंठ में समाजा ओ...

Posted on: Mar 16, 2019. Tags: ANITA VEDI JHARKHAND PALAMU SONG VICTIMS REGISTER

मौसी मौसी लेट इस योर लिटिल बी हाऊसी...कविता-

ग्राम-तिरकुंडा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मंगेश कुमार यादव एक कविता सुना रहे हैं :
मौसी मौसी लेट इस योर लिटिल बी हाऊसी-
गेट इट द डोर, अंडर द फ्लोर-
सैड मौसी मौसी-
में आई कम इन टू योर हाऊसी-
मौसी मौसी लेट इस योर लिटिल बी हाऊसी...

Posted on: Mar 16, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MANGESH KUMAR YADAV POEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »