कोनो महीना माता जवा ला बुने, जवा ला बुनगे...सेवा गीत-

ग्राम-सेमराकला, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्यामदेव और सोचनराम एक भजन गीत सुना रहे है:
कोनो महीना माता जवा ला बुने, जवा ला बुनगे-
कोनो महिना माता आरी ला छीने, आरी ला छीनेगे दाई-
हे दाई कोनो महीना जवा बुनगे माई-
तोर सेवा लागो गे, हे दाई कोने महिना जवा बुनगे माई-
फागुन महीना माता आरी ला छीने, आरी ला छीनगे-
हे दाई चईत महिना जवा बुनगे माई...

Posted on: Aug 02, 2018. Tags: DHANSAI MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

संस्कृति को बचाना है, सभी का सम्मान करना है सभी को साथ में मिलाकर देश की सेवा करना है...

ग्राम-रौचंद, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू कह रहे हैं, हमें अपने धर्म और संस्कृति को बचाना है, इसके लिए हर हिन्दू के घर में तुलसी और गौ माता रहना चाहिए, आज के समय में खेती ट्रेक्टर से की जाती है, बारिश नही होती है, किसान दाने-दाने के लिए मोहताज है सरकार का ठिकाना नही है 7 किलो चावल भिखारी समझ कर देती है आज के समय में प्रजा कीडे-मकोडे जैसा जीवन जी रही है. वे समाज को संदेश दे रहे हैं कि देश को बचाना है, स्वच्छ रहना है सभी को जीने का अधिकार है, सभी का सम्मान करना है सभी को साथ में मिलकर देश की सेवा करना है |अमित साहू@8964931287.

Posted on: Aug 02, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

जय सेवा, जय परसा पेन, काली कंकाली बईये, अउ वले ने...गोंडी गीत-

उटनूर जिला-आदिलाबाद तेलंगाना राज्य से आतराम कृष्णमूर्ति एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
जय सेवा, जय परसा पेन-
काली कंकाली बईये, अउ वले ने-
जय बर्थले मावानी के बंदनम, कुमरं भीमो मावानी के बंदनम-
कोटी-कोटी तल ईद धरती पे-
केंजा मा वी वंदना, वंदना, वंदना मावानिके वंदनम-
वंदनम कुमरं भीमो मावानी के बंदनम-
जन मावाती होड़े ने भा तूने, कीती आवाज भी वो सारा देश में...

Posted on: Aug 02, 2018. Tags: ATRAM KRISHNAMURTI SONG VICTIMS REGISTER

रोपे के तो रोपा लो सीके सारे धना...किसानी रोपा गीत

ग्राम-फुलवारटोली, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से लोरेस तिर्की, इसाक खलखो और अनतोनी लकड़ा एक रोपा गीत सुना रहे है:
रोपे के तो रोपा लो सीके सारे धना-
असो कर बरखा बड़ा दगा दिए-
सावन भादो दोरी नोडी जेला-
असो कर बरखा बड़ा दगा दिए-
सावन भादो दोरी नोडी जेला-
रोपे के तो रोपा लो सीके सारे धना...

Posted on: Aug 01, 2018. Tags: ISAK KHALKO LAROJ TIRKI SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : वनों से प्राप्त जड़ी बूटी से बीमारी का ईलाज...

ग्राम-नेलवाडा, पंचायत-गोरगुंडा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से बंजम मडमा बता रहे हैं वे बुखार और आँख से संबंधित बीमारी की दवा देते हैं, 10 से ये काम कर रहे हैं, जड़ी पौधों के उपयोग ईलाज करने का तरीका उन्होंने अपनी माँ से सीखा था, ये जड़ी बूटी वे नेलवाड के जंगलो से लाते हैं, वे आज भी इलाज करते है और नि:शुल्क दवा देते हैं | संपर्क नंबर@9691154459.

Posted on: Aug 01, 2018. Tags: BAJAM MADMA SONG SUKMA CG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »