गांव में स्कूल कि समस्या हैं, बच्चों 10 किलोमीटर दूर में जाना पड़ता है...कृप्या मदद करें-
ग्राम-पंचायत मूतनपाल 02 (पटेलपारा) विकास खण्ड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गांव के ग्रामीण बता रहे हैं, पूर्व माध्यमिक शाला नहीं है वहां के बच्चें 10 किलोमीटर दूर मादुम स्कूल में जाना पड़ता है| बरसात के दिनों में बहुत दिक्कत होती है| इसी कारण से ज्यादा विद्यार्थी स्कूल छोड़ देतें हैं| इसके लिए उन्होंने शिकायत किये लेकिन नही बना है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं, कि दिए गये नंबर पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे: कलेक्टर@8458956694, सचिव@9407993690, सीईओ@9406016762, सम्पर्क नंबर@6260098471.
Posted on: Jul 23, 2022. Tags: BASTANAR CG PROBLEM SCHOOL
हमारे गाँव का हैण्डपंप एक साल से खराब है, तालाब का गंदा पानी पीते है, कृपया मदद करें...
ग्राम-जिरहुआ, पंचायत-हरदोली, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामकैलाश कोल के साथ गाँव के साथी श्रीकान्त,पपूकोल, मीना आदिवासी बता रहें हैं कि एक साल से हैण्डपंप खराब पड़ा हैं,पानी के लिए बहुत परेशानी हो रहा हैं, तालाब वा गड्डे का पानी पीना पड़ता हैं, इसकी शिकायत सरपंच,सचिव,जनपद और PHE सभी जगहों में सूचना दियें हैं पर अभी तक समाधान नही हुआ हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहें हैं कि संबंधित नम्बरों में बात करके हैण्डपंप ठीक करवाने में मदद करें | S.D.O नम्बर@7047603066, कलेक्टर@07662241635, सम्पर्क नम्बर @9752089783.
Posted on: Jul 23, 2022. Tags: MP PROBLEM REWA WATER
हमारे गांव में पानी की टंकी लगा है लेकिन सप्लाई नहीं हुआ है, कृपया मदद करें-
ग्राम-डोडलाकोत्तुरु, पंचायत-कोंडइ, मंडल-एटूरनागारम, जिला-मुलुगु, (तेलंगाना) से लक्ष्मण जी बता रहे हैं उनके गांव में पानी टंकी लगा है, लेकिन पानी सप्लाई नहीं हुआ है, ग्रामीण को 2 किलीमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7815806591.
Posted on: Jul 22, 2022. Tags: BULTOO ETUNAGARAM MULUGU PROBLEM RADIO TG VALASA WATER
हैंडपंप ख़राब है नदी का पानी पीते हैं कृपया हैंडपंप सुधरवाने में मदद करे...
ग्राम पंचायत-छिंदबहार, पदरचेगनी पारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शंकर समर्थ बता रहे हैं उनके गांव के ग्रामीणों को पानी के लिए बहुत ही दिक्कते हो रहीं हैं नदी नाले का पानी पिने के लिए मजबूर हैं नदी का पानी पिने से स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति बनी रहती है जिसे और बहोतों का खराब भी हो गया है पानी की समस्या को कलर ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव को शिकायत किये किन्तु कोई सुनवाईं नही किये इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों पर अधिकारीयों से बात करके हैंडपंप ख़राब पानी की समस्या को निदान कराने के सहयोग करें. संपर्क नंबर@6266001073, सरपंच@7087797876, सचिव@9406109947.
Posted on: Jul 22, 2022. Tags: BASTR CG DARBHA PROBLEM WATER
माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा...भजन-
ग्राम-जोलगी , जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) से अमृत लाल यादव एक भजन सुना रहे हैं:
मान मेरा कहना नही तो पछतायेगा-
माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा-
पति और पत्नी पिता और माता-
सखा सुमिनता सहोदर दाता-
एक दिन नाता सभी से टूट जायेगा-
माटी का खिलौना माटी में मिल जायेगा...
