पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलियों के अत्याचार की कहानी-

ग्राम पंचायत-कोकामेटा, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) से संबती दुग्गा साथ में श्यामराम नुरेटी बता रहे हैं की उनके बड़े भाई को नक्सलीयों ने 2005 रात 8 बजे घर से कचापाल ले जाकर मार दिया. उनका मृत शरीर भी नहीं मिल पाया| उनको सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है. इसलिए सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8319067459.

Posted on: Mar 11, 2021. Tags: CG NARAYANPUR SHYAMRAM NURETI VICTIM REGISTER

पीडितो का रजिस्टर : सलवा जुडुम से अपना गांव छोड़कर ईस्ट गोदावरी में आकर रह रहे हैं...

ग्राम पंचायत-नेमलीपेटा, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से राजशेखर बता रहे हैं कि सलवा जुडूम के कारण 2005 में ग्राम पंचायत-गोरका ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा छत्तीसगढ़ से अपना गांव छोड़कर ईस्ट गोदावरी में आकर रह रहे हैं| उनके गाँव में 15 एकड़ जमीन है जिस पर कुछ लोगों ने कब्ज़ा कर लिया है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8790353509.

Posted on: Mar 06, 2021. Tags: AP GODAWARI RAJSHEKHAR VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: जेल से निकालने के लिए घर वालों ने शासकीय वकील की मदद ली...

ग्राम पंचायत-भैंसासुर, थाना-सुकसुर, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से उमेश्वरी रवतियाँ बता रही हैं कि 2014 में नक्सली बता कर उन्हें गिरफ्तार किया गया, उन्हें जेल 9 महीने के लिए जेल भी जाना पड़ा, उस समय उनके 2 बच्चे थे| वे परिवार से अलग रहते थे| मुक़दमे के लिए घर वालों ने शासकीय वकील की मदद ली, उन्होनें 1000 रूपए का सहयोग किया| घर से उन्हें कोई मदद नही मिली, न ही सरकार की तरफ से कोई सहयोग मिला| वह सभी साथियों से मदद की अपील कर रही हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9098848449.

Posted on: Feb 28, 2021. Tags: CG KANKER UMESHWARI RWATIYAN VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: जेल जाने के बाद बहुत कुछ सिखने को मिला, घर में काफी दिक्कतें भी हो रही थी|

ग्राम- कोयपारा, पंचायत-भैंसासुर, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) रमेश पोटई बता रहे हैं कि 2009 में उनको नक्सली समझ कर पुलिस वालों ने उन्हें नक्सली सहयोगी बता कर गिरफ्तार कर लिया, उनके घर में कोई काम करने वाले भी नही थे| और उनको जेल जाने के बाद बहुत कुछ सिखने को मिला, घर में काफी दिक्कतें भी हो रही थी| उनके परिवार वालें सब अलग रहते हैं, सरकार की तरफ से उनको कोई मदद भी नही मिली इसलिए सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं अधिक जानकरी के लिए संपर्क@9098848449.

Posted on: Feb 28, 2021. Tags: KANKER CG RMESH POTAI VICTIM REGISTER

पीड़ितो का रजिस्टर: सरकार के योजनायें नही मिलने कारण गाँव छोड़कर भागे हैं-

ग्राम-चालचेर, पंचायत-आदेर, विकासखंड-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सनुराम बता रहे हैं कि उनके परिवार में 4 सदस्य रहते हैं, वर्तमान में अपना गांव छोड़कर शांतिनगर आकर रह रहे हैं, मूल सुविधा व आर्थिक स्थिति के वजह से अपना गांव छोड़ना पड़ा, 12 वी तक उनकी पढाई है, सरकारी नौकरी के लियें उन्होंने कई बार आवेदन कियें लेकिन अभी तक उनका कोई सुनवाई नही हुई, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8253094661.

Posted on: Feb 28, 2021. Tags: NARAYANPUR CG SANURAM VICTIM REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »