कोयला खदान की जमीन के बदले वायदे का आधा भुगतान, उसके लिए भी इधर-उधर घुमा रहे हैं...

जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता के साथ आज घरघोड़ा क्षेत्र के कोयला खदान से प्रभावित ग्राम करवाही के रहने वाले किसान भीमराम नायक है वे बता रहे है कि उनकी भूमि अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड को शासन द्वारा दिया गया है पर उसका मुआवजा देने के लिए इधर उधर घुमाया जा रहा है और अब उन लोगो को जिस भुगतान का वादा किया गया था उसको आधा कर दिया गया है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उनका जमीन के बदले पूरा वायदानुसार भुगतान करवाने में मदद करें: कलेक्टर ऑफिस@07762222103, S.D.M. व्हाटसप@9407720005. राजेंद्र@9993891275.

Posted on: Dec 23, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

पिंजरे के पंछी रे तेरा दर्द न जाने कोई...भजन गीत -

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक भजन गीत सुना रहे है:
पिंजरे के पंछी रे तेरा दर्द न जाने कोई-
कह न सकूँ मैं अपनी कहानी-
तेरी भी पंछी क्या जिंदगानी रे-
निधि ने तेरी कथा लिखी है-
तेरा दर्द न जाने कोई...

Posted on: Dec 22, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

मैली चादर ओढ़ के कैसे...भजन गीत -

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे है कि अभी पर्यावरण प्रदूषण के माहौल में पर्यावरण संरक्षक मंडल इस मामले में गंभीर नहीं है और सिर्फ खानापूर्ति करने में अपना योगदान देने में भिड़ा हुआ है उसी से सम्बंधित एक गीत सुना रहे है:
मैली चादर ओढ़ के कैसे-
द्वार तिहारे आऊ-
हे पवन परमेश्वर मेरे-
मन ही मन शरमाऊ-
मैली चादर ओढ़ के कैसे...

Posted on: Dec 16, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

कागज के ये नोट है बाबू कागज के ही नोट...गीत -

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक गीत सुना रहे हैं :
कागज के ये नोट है बाबू कागज के ही नोट – कागज की ये माया इनके नियत में है खोट जी – चले गाँव की ओर जी – अजी सांचे के ये रंग अनेक जी सांचे के ही ढंग – अरे बाबू जैसी करनी वैसी भरनी चले शहर की ओर...

Posted on: Dec 15, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

लाज बचाओ कृष्ण मुरारी...भजन गीत -

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता तबला वादन के साथ क्लासिकल भजन सुना रहे है:
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी-
तुम बिन औरन दूजा-
बीच भंवर में आन पड़ी है-
मैया मोरी डगमग डोले-
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी...

Posted on: Dec 15, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »