लॉकडाउन के कारण कोई काम नहीं है, राशन की समस्या से परेशान है...
हॉउस न 73, सैनिक इंकलेव, सेक्टर 5, अंसारी चौक, मोहन गार्डन, थाना-रनहौला, उत्तम नगर, जिला-विकासपुरी, दिल्ली से मुमताज बता रहे हैं वे लॉकडाउन में फंसे हैं, बिहार के निवासी हैं, वहां पर मजदूरी का काम करते हैं, लॉकडाउन के कारण कोई काम नहीं है, राशन की समस्या है, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7982852783. (167997)
Posted on: May 21, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER VIKASPURI
Impact : लॉकडाउन में खाने की व्यवस्था हो गयी...
ग्राम पंचायत-वागोली, पुणे (महारष्ट्र) से नरोत्तमपुरी गोश्वामी बता रहे हैं वे लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ फंस गये हैं, उन्हें रहने खाने की समस्या हो रही थी वे छत्तीसगढ़ राज्य के मुंगेली जिले के लोरमी ब्लाक के रबेली गाँव के निवासी हैं, वे काम करने के लिये वहां गये थे और लॉकडाउन में फंस गये हैं, उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, जिसके दूसरे दिन उनके भोजन की व्यवस्था हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9340809594. (165702)
Posted on: Apr 28, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MH NAROTTAMPURI GOSWAMI PUNE SONG VICTIMS REGISTER
सरकार की सुविधा हमें नहीं मिल पायी है और काम का पैसा भी नहीं मिला है, लॉकडाउन में हमारी मदद करें-
पंचायत-वागोली, पुणे (महारष्ट्र) से नरोत्तमपुरी गोश्वामी बता रहे हैं वे लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ फंस गये हैं, उन्हें रहने खाने की समस्या हो रही हैं वे छत्तीसगढ़ राज्य के मुंगेली जिले के लोरमी ब्लाक के रबेली गाँव के निवासी हैं, वे काम करने के लिये वहां गये थे और लॉकडाउन में फंस गये हैं काम बंद है, उनका कहना है कि जो काम किये थे उसका पैसा नहीं मिल पाया है जिससे खाने की व्यवस्था कर पाते और सरकार की मदद भी उन तक नहीं पहुंच पायी है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने, रहने की व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9340809594. ठेकेदार@7709136602. (165702)
Posted on: Apr 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH NAROTTAMPURI GOSHWAMI PUNE SONG VICTIMS REGISTER
आबे सलम छुट्टी अतिवार के...नागपुरी गीत
ग्राम-गाढे ब्लॉक-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से समीर सिदार एक नागपुरी गीत सुना रहें है,
आबे सलम छुट्टी अतिवार के-
वही दिनें मिलेंगे भेटाये के-
अरे चोरी चोरी छुपे-छुपे नैना-
पहाड़ में आव ना दोनों लभ करेंगे-
प्यार कर हवा चले धीरे धीरे रे-
चुनरी उडातें आबे चोरी चोरी रे...
Posted on: Dec 21, 2019. Tags: NAGPURI SAMME SIDHARR SONG VICTIMS REGISTER
Impact story : ग्रामीणों को मिल गये सुविधा, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद सड़क की मरम्मत कर दिए...
तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथिलेश माणकपुरी बता रहे है की कुछ दिनों पहले कुकदूर से सिंदूरखार तक सड़क की समस्या को लेकर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराया था, जो की सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों की लगातार प्रयास बात करने के उपरांत, जिसका असर यह हुआ की सड़क की मरम्मत किया गया अब आवागमन में सुविधा हो गया है| इसलिए आप सभी मदद करने वाले साथियों को जनपद पंचायत सीईओ साहब को ग्राम पंचायत सदस्यों को एवं सीजीनेट का आभार एवं धन्यवाद दे रहे है|
